Download
the hindi
font
 
   हमारा परिचय     उपयोग सूचना     अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न     वित्तीय शिक्षण     शिकायतें   महत्वपूर्ण वेबसाइट     अतिरिक्त विषय 
Home >> PressReleases - Display
Date: 08/11/2016
₹ 2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी किया जाना

08 नवंबर 2016

₹ 2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी किया जाना

भारतीय रिज़र्व बैंक, जल्द ही महात्मा गांधी श्रृंखला (नयी) के अंतर्गत डॉ. उर्जित आर.पटेल, गवर्नर द्वारा हस्ताक्षरित ₹ 2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा । इन बैंकनोटों के दोनों संख्या पटलों में कोई इनसेट लेटर नहीं होगा। पृष्ठ भाग पर मुद्रण वर्ष '2016' अंकित होगा । इस नए मूल्यवर्ग में पृष्ठ भाग पर मंगल-यान का चित्र होगा, जो देश के पहले आंतर-ग्रहीय अंतरिक्ष पहल का प्रतीक है । बैंकनोट का मूल रंग गहरा गुलाबी (मैजेंटा) है । नोट के अन्य डिजाइन, भूमितीय पैटर्न बैंकनोट के अग्रभाग तथा पृष्ठभाग दोनों के समग्र कलर योजना से संरेखित है।


इन बैंकनोटों की प्रमुख विशेषताएं निम्ननुसार होगी:

अग्रभाग –

1. मूल्यवर्गीय अंक ₹ 2000’ सहित आरपार मिलान मुद्रण

2. मूल्यवर्गीय अंक ₹ 2000’ सहित लेटेंट प्रतिमा

3. देवनागरी लिपि में ₹ 2000’ मूल्यवर्गीय अंक

4. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र

5. बैंकनोट के बायी तरफ माइक्रो लेटर ‘RBI’ व ‘2000’

6. विडोंड सुरक्षा धागा, जिसमे कलर परिवर्तक स्याही में मुद्रित भारत, RBI, व ‘2000’ होंगे । बैंकनोट को तिरछा करने पर सुरक्षा धागा हरे से नीले रंग में परिवर्तित होगा ।

7. बायी तरफ गारंटी खंड, गवर्नर के हस्ताक्षर सहित वचन –खंड और भारतीय रिज़र्व बैंक का चिन्ह

8. निचले बायी तरफ रंग परिवर्तक स्याही में (हरा से नीला रंग) मूल्यवर्ग 2000 सहित रुपया का चिन्ह।

9. महात्मा गांधी के चित्र के दाहिने तरफ अशोक स्तम्भ का चिन्ह और इलेक्ट्रोटाइप (2000) वाटर-मार्क

10. ऊपरी बायी तथा निचली दायी तरफ पर संख्या पैनेल में बाए से दायीं ओर बढ़ते आकार के अंक

कमजोर दृष्टि के व्यक्तियों के लिए –

महात्मा गांधी का चित्र, अशोक स्तम्भ चिन्ह, ब्लीड रेखाएँ, और पहचान चिन्ह उभारदार (इंटेग्लियो) मुद्रण में होगा ।

11. दाहिनी तरफ उभारदार मुद्रण में 2000 सहित क्षैतिज आयत

12. बायी और दाहिनी तरफ में उभारदार मुद्रण में सात कोणीय ब्लीड रेखाएँ

पृष्ठभाग

13. बायी तरफ नोट का मुद्रण वर्ष

14. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत चिन्ह

15. मध्य में भाषा पैनल

16. मंगल-यान का चित्र

17. देवनागरी लिपि में मूल्यवर्गीय अंक ‘2000’

बैंकनोट का आकार 66 mm x 166 mm होगा ।

अल्पना किल्लावाला
प्रधान परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1144

 
   भारतीय रिज़र्व बैंक सर्वाधिकार सुरक्षित

इंटरनेट एक्सप्लोरर 5 और उससे अधिक के 1024 X 768 रिजोल्यूशन में अच्छी प्रकार देखा जा सकता है।