भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून के कार्यालय परिसर में हैंडलर सहित खोजी कुत्तों की सेवाएँ प्रदान करने के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध हेतु ई-निविदा आमंत्रित करता है। अनुबंध की अवधि 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक होगी। उक्त अनुबंध को वार्षिक आधार पर दो साल की अवधि अर्थात 2026-27 (अप्रैल से मार्च) और 2027-28 (अप्रैल से मार्च) के लिए नवीनीकृत किया जा सकता है, जो वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान ठेकेदार के संतोषजनक प्रदर्शन और निविदा दस्तावेज में विस्तृत अन्य नियमों और शर्तों के अधीन है। इस निविदा की अनुमानित लागत लगभग ₹12,84,250/- सभी करों सहित 12 महीनों के लिए रहेगी।
2. ऑनलाइन निविदाएं 24 नवंबर 2025 को अप्राह्न 03:00 बजे से सभी बोलीदाताओं को देखने/डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगी। पात्रता मानदण्डों और तकनीकी मूल्यांकन का अनुपालन न करने वाले बोलीदाताओं पर भाग-II की वित्तीय बोली निविदा खोलने पर विचार नहीं किया जाएगा।
3. जो बोलीदाता तकनीकी बोली के साथ बयाना राशि जमा (ईएमडी) प्रस्तुत नहीं करते हैं, उन्हें निविदा खोलने के लिए विचार नहीं किया जाएगा। एनईएफटी द्वारा भुगतान किया गया ईएमडी (प्रमाण के साथ) 02 जनवरी 2026 दोपहर 02:30 बजे तक हम तक पहुंचने चाहिए। इसके लिए ईमेल – estatedehradun@rbi.org.in के माध्यम से सूचना भेज सकते है।
4. इच्छुक बोलीदाताओं की प्री-बिड मीटिंग (ऑफ-लाइन मोड) 22 दिसंबर 2025 को अप्राह्न 12:00 से 01:00 बजे भारतीय रिजर्व बैंक, प्लॉट नंबर 16-17, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित की जाएगी।
5. निविदा दस्तावेज में उल्लिखित सभी दस्तावेज एमएसटीसी साइट यानी www.mstcecommerce.com/eprocn पर अपलोड किए जाने चाहिए। इसे बैंक द्वारा मूल्यांकन के लिए डाउनलोड किया जाएगा।
6. जांच के बाद, यदि बोलीदाता में से कोई भी आवश्यक पात्रता के अधिकारी नहीं पाया जाता है, तो बैंक द्वारा उनकी निविदाओं को अस्वीकार किया जा सकता है।
7. निविदाओं का भाग-I दिनांक 02 जनवरी 2026 को अप्राह्न 03:15 बजे बोलीदाताओं के अधिकृत प्रतिनिधि जो निविदा के भाग I को खोलने के समय उपस्थित होना चाहते हैं की उपस्थिति में ऑन-लाइन खोला जाएगा। पात्र बोलीदाताओं की भाग-II (मूल्य बोली) बाद की तारीख को खोली जाएगी जिसकी सूचना बोलीदाताओं को अग्रिम रूप से दी जाएगी।
8. बैंक न्यूनतम निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
देहरादून
दिनांक: 24 नवंबर 2025
निविदा की अनुसूची
| क. ई-निविदा नं. |
RBI/DEHRADUN REGIONAL OFFICE/Estate/7/25-26/ET/641 |
| ख. कार्य का नाम |
भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून के कार्यालय परिसर में हैंडलर सहित खोजी कुत्तों की सेवाएँ प्रदान करने के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध हेतु ई-निविदा |
| ग. निविदा की प्रक्रिया |
ई-प्रापण प्रणाली (ऑनलाइन भाग-I और भाग-II - www.mstcecommerce.com/eprocn के माध्यम से मूल्य बोली)। निविदा दस्तावेज में ई-निविदा के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। |
| घ. बोलीदाताओं के लिए निविदा के डाउनलोड हेतु उपलब्ध होने की तिथि |
24 नवंबर 2025 को अप्राह्न 03:00 बजे |
| च. बयाना राशि |
प्रत्येक बोलीदाता से ₹25,685/- |
| छ. बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि। |
02 जनवरी 2026 को 02:30 दोपहर तक |
| ज. बोली पूर्व बैठक की तिथि |
22 दिसंबर 2025 को अप्राह्न 01:00 बजे |
| झ. बैंक की वेबसाइट पर बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त का प्रकाशन |
23 दिसंबर 2025 |
| ट. ई-निविदा के बोली लगाने हेतु खुलने की तिथि |
24 नवंबर 2025 को अप्राह्न 03:00 बजे |
| ठ. भाग I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) और भाग II (मूल्य बोली) जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के समापन की तिथि |
02 जनवरी 2026 को अप्राह्न 03:00 बजे |
| ड. ई-निविदा भाग I और II के खुलने की तिथि |
02 जनवरी 2026 को अप्राह्न 03:15 बजे निविदा का भाग II बाद की तारीख में खोला जाएगा जिसे बोलीदाताओं को ईमेल के माध्यम से अग्रिम रूप से सूचित किया जाएगा, यदि आवश्यक हो। |
| ढ. पात्रता मानदंड |
एमएसटीसी के पक्ष में एमएसटीसी भुगतान गेटवे / एनईएफटी / आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी पोर्टल में उल्लिखित लेनदेन शुल्क का भुगतान सीमित। |
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
देहरादून
दिनांक: 24 नवंबर 2025
|