निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (126.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून में नोट बक्सों एवं ब्रिकेट की बोरियों के उठान-ढुलाई एवं भार-परिवहन हेतु पर्याप्त संख्या में वयस्क एवं सबल-काय श्रमिकों की आपूर्ति

ई-निविदा नं.: 2026_RBI_296628_1

उपर्युक्‍त ई-निविदा हेतु निविदा के कुछ खंडों पर चर्चा करने और इच्छुक वेंडर/ बोलीकर्ताओं द्वारा उठाए गए प्रश्न, यदि कोई हो, को स्पष्ट करने हेतु बोली पूर्व बैठक 09 नवंबर, 2026 11:00 बजे निर्गम कक्ष में आयोजित की गई थी। बैठक में निम्नलिखित व्यक्तियों ने भाग लिया:

A. बैठक में भाग लेने वाले बैंक के अधिकारियों का नाम:

क्रम सं. नाम पदनाम
1. श्री प्रियदर्शी सहायक महाप्रबंधक
2. श्री सोनू सिंह यादव प्रबंधक
3. श्री जगत प्रसाद सहायक प्रबन्धक

B. कंपनी/व्यक्ति/फर्म/ठेकेदार के प्रतिनिधियों का नाम:

क्रम सं. फ़र्म का नाम फ़र्म का प्रतिनिधि
1. M/s. Chandulal श्री चंदुलाल वर्मा

सामान्य चर्चा टेंडर पर की गई, जिसके बाद प्रस्तुत किए गए प्रश्नों और बैंक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण इस प्रकार हैं:

क्रमांक चर्चा का विषय / प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्न बैंक द्वारा प्रदान किया गया स्पष्टीकरण
1. अगर किसी दिन काम बढ़ जाता है, तो मजदूरों की संख्या में होने वाली इस बढ़ोतरी की जानकारी पहले से कैसे दी जाएगी? प्रतिभागी को सूचित किया गया कि ठेकेदार को इस संबंध में लिखित सूचना मिलने के 18 घंटों के भीतर आवश्यक मजदूरों (4+1 के अलावा) की व्यवस्था करनी होगी।
2. न्यूनतम वेतन की गणना करते समय किन दरों का पालन करना आवश्यक है? प्रतिभागी को सूचित किया गया कि न्यूनतम वेतन दरों की गणना केंद्र सरकार द्वारा जारी अर्ध-वार्षिक अधिसूचनाओं के आधार पर की जानी आवश्यक है।

सभी उपरोक्त उल्लेखित बिंदुओं को फर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा नोट किया गया और सहमति दी गई:

  1. बोली-पूर्व बैठक के ये कार्यवृत्त बोली दस्तावेज/करार का हिस्सा होंगे।

  2. बोली दस्तावेज के बाकी नियम और शर्तें और विनिर्देश समान रहेंगे।

  3. उपरोक्त स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं के लिए जानकारी के लिए जारी किए जाते हैं।

  4. फर्म द्वारा बोली प्रस्तुत करने का अर्थ यह माना जाएगा कि यह बोली दस्तावेज और ऊपर दिए गए संशोधनों/स्पष्टीकरणों/जानकारी के अनुरूप है।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक
देहरादून


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख