मौद्रिक नीति

मौद्रिक नीति से अभिप्रायः केंद्रीय बैंक के नियंत्रण में लिखतों के उपयोग से है जिससे कि मुद्रा और ऋण की उपलब्धता, लागत और उपयोग को नियंत्रित किया जा सके। इसका उद्देश्य कम और स्थिर मुद्रास्फीति तथा विकास को बढ़ावा देने जैसे विशिष्ट आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करना है।

प्रेस प्रकाशनी


(276 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक 17 अप्रैल 2026 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 7-दिवसीय परिवर्ती दर प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करेगा

16 अप्रैल 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक 17 अप्रैल 2026 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 7-दिवसीय परिवर्ती दर
प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करेगा

वर्तमान में प्रचलित अस्थायी अधिशेष-चलनिधि की स्थितियों को देखते हुए, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को निम्नानुसार परिवर्ती दर प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:

क्रम संख्या अधिसूचित राशि
( करोड़ में)
अवधि
(दिन)
समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1 2,00,000 7 पूर्वाह्न 09:30 से पूर्वाह्न 10:00 24 अप्रैल 2026
(शुक्रवार)

2. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 13 फरवरी 2020 की प्रेस प्रकाशनी 2019-2020/1947 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/93

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख

© भारतीय रिज़र्व बैंक । सर्वाधिकार सुरक्षित

यह वेबसाइट भारतीय रिज़र्व बैंक के स्वामित्व और प्रबंधन में है। संपर्क करे helpdoc[at]rbi[dot]org[dot]in

वेबसाइट अंतिम अद्यतन तिथि :

समर्थन करता है: गूगल क्रोम 125+ | फ़ायरफ़ॉक्स 126+ | माइक्रोसॉफ्ट एज संस्करण 125+ | सफ़ारी 17+