5 नवंबर 2026
बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए के अंतर्गत निदेश – अर्बन
को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, देहरादून – अवधि बढ़ाना
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए के अंतर्गत अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, देहरादून को दिनांक 09 फरवरी 2026 के निदेश सं. DDN.DOS.QAG.No.S168/03-04-007/2025-2026 के माध्यम से 10 फरवरी 2026 को कारोबार समय की समाप्ति से 10 अगस्त 2026 को कारोबार समय की समाप्ति तक 06 माह की अवधि के लिए निदेश जारी किए थे, जिसकी वैधता अवधि को पिछली बार दिनांक 05 अगस्त 2025 के निदेश सं. DOR.MON.D-29/12-28-025/2026-27 के माध्यम से बढ़ाया गया था। भारतीय रिज़र्व बैंक इस बात से संतुष्ट है कि जन हित में, उक्त निदेश की परिचालन अवधि को 10 नवंबर 2026 को कारोबार की समय समाप्ति से आगे बढ़ाना आवश्यक है।
2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उक्त निदेश की वैधता अवधि को 10 नवंबर 2026 को कारोबार समय की समाप्ति से 10 फरवरी 2027 को कारोबार समय की समाप्ति तक अगले 03 माह की अवधि के लिए बढ़ाता है, जो कि समीक्षाधीन होगा।
3. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उक्त अवधि बढ़ाने का यह अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए कि भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंक की वित्तीय स्थिति से संतुष्ट है।
4. संदर्भाधीन निदेश के अन्य नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1444 |