5 नवंबर 2026
बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए के अंतर्गत निदेश –
दि पुसद अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, पुसद, जिला - यावतमाल, महाराष्ट्र – अवधि बढ़ाना
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए के अंतर्गत दि पुसद अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, पुसद, जिला - यावतमाल, महाराष्ट्र को दिनांक 6 नवंबर 2025 के निदेश सं. NGP.DOS.SSM3.No.S611/5-04-166/2025-2026 के माध्यम से 7 मई 2026 को कारोबार समय की समाप्ति तक 06 माह की अवधि के लिए निदेश जारी किए थे, जिसकी वैधता अवधि को पिछली बार दिनांक 31 जुलाई 2026 के निदेश सं. DOR.MON/D-30/12-22-635/2026-27 के माध्यम से 7 नवंबर 2026 को कारोबार समय की समाप्ति तक के लिए बढ़ाया गया था। भारतीय रिज़र्व बैंक इस बात से संतुष्ट है कि जन हित में, उक्त निदेश की परिचालन अवधि को 7 नवंबर 2026 को कारोबार की समय समाप्ति से आगे बढ़ाना आवश्यक है।
2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उक्त निदेश की वैधता अवधि को 7 नवंबर 2026 को कारोबार समय की समाप्ति से 7 फरवरी 2027 को कारोबार समय की समाप्ति तक अगले तीन माह की अवधि के लिए बढ़ाता है, जो कि समीक्षाधीन होगा।
3. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उक्त अवधि बढ़ाने और / या संशोधन का यह अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए कि भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंक की वित्तीय स्थिति से संतुष्ट है।
4. संदर्भाधीन निदेश के अन्य नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1446 |