शहरी बैंकिंग

शायद यह भूमिका हमारे कार्यकलापों का सबसे अधिक अघोषित पहलू है, फिर भी यह सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों के लिए ऋण उपलब्धता सुनिश्चित करना, देश की वित्तीय मूलभूत सुविधा के निर्माण के लिए डिज़ाइन किए गए संस्थानों की स्थापना करना, वहनीय वित्तीय सेवाओं की पहुंच में विस्तार करना और वित्तीय शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देना शामिल है।

प्रेस प्रकाशनी


(263 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने गांधीनगर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाण-पत्र निरस्त किया

9 नवंबर 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक ने गांधीनगर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण प्रमाण-पत्र निरस्त किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-आईए (6) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी(एनबीएफ़सी) का पंजीकरण प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया है।

एनबीएफ़सी का नाम पंजीकृत कार्यालयीन पता पंजीकरण प्रमाणपत्र सं प्रमाणपत्र निरस्त करने की तारीख
गांधीनगर लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड 420, टाइम्स स्क्वायर आर्केड, रामबाग के सामने, थलतेज-शिलाज रोड, अहमदाबाद, गुजरात - 380059 01.00279 08 दिसंबर 1998 29 अक्तूबर 2026

अतः उक्त कंपनी भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-I के खंड (ए) में यथापरिभाषित गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था(एनबीएफ़आई) का कारोबार नहीं करेगी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1471

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख