Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी


(376 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने चौथे ग्लोबल हैकथॉन – HaRBInger 2025 की शुरुआत की

23 अक्तूबर 2025

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपने चौथे ग्लोबल हैकथॉन – HaRBInger 2025 की शुरुआत की

HaRBInger_2025

भारतीय रिज़र्व बैंक अपना चौथा वैश्विक हैकथॉन – ‘HaRBInger 2025- परिवर्तन के लिए नवाचार’ आयोजित कर रहा है। प्रतिभागियों को निम्नलिखित विषय और समस्या विवरणों के अंतर्गत प्रौद्योगिकी और नवोन्मेषी दृष्टिकोणों का उपयोग करके समाधान विकसित करने के लिए आमंत्रित किया गया है:

विषय: “सुरक्षित बैंकिंग: पहचान, सत्यनिष्ठा और समावेशिता द्वारा संचालित”

समस्या विवरण 1: टोकनयुक्त केवाईसी
समस्या विवरण 2: ऑफ़लाइन सीबीडीसी (ई)
समस्या विवरण 3: विश्वास बढ़ाना

HaRBInger 2025 का हिस्सा बनने से प्रतिभागियों को उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने और एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल के समक्ष अपने नवोन्मेषी समाधान प्रदर्शित करने तथा प्रत्येक समस्या विवरण के अंतर्गत रोमांचक पुरस्कार जीतने का अवसर प्राप्त होगा।

क्र. सं. श्रेणी राशि
I. प्रत्येक समस्या विवरण में विजेता 40 लाख
II. प्रत्येक समस्या विवरण में उपविजेता 20 लाख
III. सभी तीन समस्या विवरणों में से सर्वश्रेष्ठ ‘सभी महिला टीम’ (केवल महिला सदस्यों वाली टीम) को विशेष पुरस्कार 20 लाख
IV. समाधान विकास के लिए चयनित प्रत्येक टीम को वेतन (प्रोटोटाइप के विकास की लागत को पूरा करने के लिए) 5 लाख

HaRBInger 2025 के लिए पंजीकरण 23 अक्तूबर 2025 से शुरू होगा। अधिक जानकारी (लिंक) पर उपलब्ध है।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1369

2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख

© भारतीय रिज़र्व बैंक । सर्वाधिकार सुरक्षित

दावा अस्‍वीकरणकहाँ क्‍या है |