भुगतान और निपटान प्रणाली

अर्थव्‍यवस्‍था की समग्र दक्षता में सुधार करने में भुगतान और निपटान प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अंतर्गत राशि-मुद्रा, चेकों जैसी कागज़ी लिखतों के सुव्‍यवस्थित अंतरण और विभिन्‍न इलेक्‍ट्रॉनिक माध्‍यमों के लिए विभिन्‍न प्रकार की व्‍यवस्‍थाएं हैं।

प्रेस प्रकाशनी


(263 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने मास्टरकार्ड एशिया/ पैसिफिक पीटीई लिमिटेड पर लगाए गए कारोबारी प्रतिबंधों को हटा दिया

16 जून 2022

भारतीय रिज़र्व बैंक ने मास्टरकार्ड एशिया/ पैसिफिक पीटीई लिमिटेड पर लगाए गए
कारोबारी प्रतिबंधों को हटा दिया

भुगतान प्रणाली डाटा का संग्रहण संबंधी भारतीय रिज़र्व बैंक के दिनांक 6 अप्रैल 2018 के परिपत्र का, मास्टरकार्ड एशिया/ पैसिफिक पीटीई लोमिटेड द्वारा प्रदर्शित संतोषजनक अनुपालन को देखते हुए, नए घरेलू ग्राहकों को शामिल करने पर दिनांक 14 जुलाई 2021 के आदेश द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

पृष्ठभूमि

भुगतान प्रणाली डाटा का संग्रहण पर आरबीआई के दिनांक 6 अप्रैल 2018 के परिपत्र का अनुपालन नहीं करने के लिए आरबीआई ने दिनांक 14 जुलाई 2021 के आदेश द्वारा मास्टरकार्ड एशिया/ पैसिफिक पीटीई लोमिटेड पर 22 जुलाई 2021 से अपने कार्ड नेटवर्क पर नए घरेलू ग्राहकों (डेबिट, क्रेडिट या प्रीपेड) को शामिल करने पर प्रतिबंध लगाया था।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/379

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख