आरबीआई/2026-27/280
ए.पी. (डीआईआर सीरीज) परिपत्र संख्या. 24
01 अक्तूबर 2026
सेवा में
सभी प्राधिकृत व्यापारी
महोदय / महोदया,
अनिवासी जमाराशियां – व्यापक एकल विवरणी (एनआरडी-सीएसआर):
सीआईएमएस संकलन पोर्टल के तहत प्रस्तुतीकरण
अनिवासी जमा (एनआरडी) खातों का रिटर्न करने वाले बैंकों का ध्यान रिज़र्व बैंक को एक्सबीआरएल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मासिक एनआरडी-सीएसआर विवरणी जमा करने पर दिनांक 07 अगस्त 2013 के एपी (डीआईआर सीरीज) परिपत्र संख्या 19 की ओर आकृष्ट किया जाता है।
2. एनआरडी-सीएसआर की रिपोर्टिंग अप्रैल 2024 के महीने में मार्च 2024 महीने का डेटा जमा करने के साथ केंद्रीकृत सूचना प्रबंधन प्रणाली (सीआईएमएस) संकलन पोर्टल पर स्थानांतरित की गई है। सीआईएमएस पर एनआरडी-सीएसआर का रिटर्न कोड R012 है। सीआईएमएस के तहत बैंक-वार समेकित डेटा की रिपोर्टिंग के लिए एनआरडी-सीएसआर के मौजूदा प्रारूपों को भी तर्कसंगत बनाया गया है। रिटर्न और रिपोर्टिंग चैनल को प्रस्तुत करने हेतु एक्सेस का प्रबंधन आरबीआई द्वारा किया जाएगा। रिटर्न प्रस्तुत करने के लिए उपयोगकर्ताओं का निर्माण और संकलन पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न विकल्पों के एक्सेस का प्रबंधन बैंकों के एडमिन-यूजर्स द्वारा किया जाएगा। तदनुसार, यह परिपत्र 07 अगस्त 2013 के एपी (डीआईआर सीरीज) परिपत्र संख्या 19 के अधिक्रमण में जारी किया जा रहा है।
3. एनआरडी-सीएसआर (आर012) रिटर्न नीचे उल्लिखित तीन चैनलों में से किसी एक के माध्यम से सीआईएमएस पर आरबीआई को प्रस्तुत किया जा सकता है:
-
सिस्टम-टू-सिस्टम एकीकरण: रिटर्न को सीधे रिपोर्टिंग संस्थाओं के एडीएफ सर्वर से आरबीआई सीआईएमएस सर्वर पर एकत्र किया जाएगा।
-
डेटा पोर्टल पर फाइल अपलोड: रिपोर्टिंग संस्थाएं सीआईएमएस डेटा संग्रह पोर्टल पर लॉग इन कर रिटर्न की विशिष्ट फाइल अपलोड और प्रस्तुत कर सकती हैं।
-
डेटा संग्रह पोर्टल पर स्क्रीन आधारित वेब फॉर्म: रिपोर्टिंग संस्थाएं सीआईएमएस डेटा संग्रह पोर्टल पर लॉगिन कर रिटर्न के लिए बनाए गए वेब फॉर्म में रिटर्न विशिष्ट जानकारी दे सकती हैं।
4. संशोधित एनआरडी-सीएसआर प्रारूप, परिपक्वता कोड, रिकॉर्ड का प्रकार और सत्यापन जांच अनुलग्नक में दिए गए हैं। बैंकों के नोडल कार्यालय द्वारा सीआईएमएस पोर्टल पर मासिक एनआरडी-सीएसआर प्रस्तुत करने के लिए, रिज़र्व बैंक ने निम्नलिखित विकल्प प्रदान किए हैं:
-
बैंक आरबीआई के सीआईएमएस संकलन पोर्टल (https://sankalan.rbi.org.in) पर लॉग इन करके आरबीआई के एनआरडी-सीएसआर रिटर्न टेम्पलेट और स्क्रीन आधारित प्रस्तुतीकरण के लिए प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं। (मार्ग: सीआईएमएस संकलन होमपेज → (उपयोगकर्ता संस्था के पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त उपयोगकर्ता नाम/पासवर्ड/कैप्चा और ओटीपी दर्ज करें) → डाउनलोड रिटर्न टेम्पलेट/वर्गीकरण और रिटर्न प्रारूप → एनआरडी-सीएसआर → संस्करण संख्या 11.0.3 → डाउनलोड प्रारूप) और स्क्रीन-आधारित फाइल प्रस्तुतीकरण मॉड्यूल में डेटा प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित प्रारूप के अनुसार .xlsx फाइल में डेटा तैयार करने के लिए इसका ही उपयोग करें। एनआरडी-सीएसआर रिटर्न स्क्रीन आधारित प्रस्तुतीकरण वर्तमान में अधिकतम 2000 रिकॉर्ड तक सीमित है।
-
बैंक, फाइल अपलोड या सिस्टम से सिस्टम आधारित रिपोर्टिंग चैनल के लिए आरबीआई द्वारा निर्धारित एनआरडी-सीएसआर रिटर्न टेम्पलेट/ टैक्सोनॉमी की .xml फाइल डाउनलोड सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं → डाउनलोड रिटर्न टेम्प्लेट/टैक्सोनॉमी और रिटर्न फॉर्मेट → एनआरडी-सीएसआर è संस्करण संख्या 11.0.3 → डाउनलोड रिटर्न टेम्प्लेट/टैक्सोनॉमी बैंकों को आरबीआई द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार डेटा प्रस्तुत करने के लिए एनआरडी-सीएसआर .xml फाइल तैयार करनी होगी और उसे आरबीआई के सीआईएमएस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
5. रिपोर्ट जिस महीने से एनआरडी डेटा संबंधित है उसके अगले महीने की 10 तारीख को या उससे पहले प्रस्तुत की जाए। बैंक किसी भी अन्य सहायता के लिए सीआईएमएस हेल्पडेस्क (होमपेज पर ‘सपोर्ट’ मेनू) से संपर्क कर सकते हैं।
6. इस परिपत्र में निहित निदेश विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा), 1999 (1999 का 42) की धारा 10(4) और 11(2) के अंतर्गत जारी किए गए हैं और ये किसी अन्य विधि/ कानून के अंतर्गत अपेक्षित अनुमति/ अनुमोदन, यदि कोई हो, पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालते हैं।
भवदीय,
(डॉ. आदित्य गेहा)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक |