प्रेस प्रकाशनी

(404 kb )
91-दिवसीय, 182-दिवसीय और 364-दिवसीय खज़ाना बिलों की नीलामी

10 अप्रैल 2026

91-दिवसीय, 182-दिवसीय और 364-दिवसीय खज़ाना बिलों की नीलामी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने निम्नलिखित विवरणों के अनुसार भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी की घोषणा की:

क्रम सं. खज़ाना बिल अधिसूचित राशि
( करोड़)
नीलामी की तारीख निपटान की तारीख
1 91-दिवसीय 12,000 15 अप्रैल 2026
(बुधवार)
16 अप्रैल 2026
(गुरुवार)
2 182-दिवसीय 6,000
3 364-दिवसीय 6,000
  कुल 24,000    

यह बिक्री भारत सरकार द्वारा जारी और समय-समय पर यथासंशोधित दिनांक 26 मार्च 2025 की सामान्य अधिसूचना एफ सं. 4(2)-बी(डब्ल्यूएंडएम)/2018 में निर्दिष्ट नियमों और शर्तों के अधीन होगी। इसमें राज्य सरकार, विधानसभा वाले संघ शासित प्रदेश, भारत में पात्र भविष्य निधि, नामित विदेशी केंद्रीय बैंक और इस संबंध में बैंक द्वारा निर्दिष्ट कोई व्यक्ति या संस्था, गैर प्रतिस्पर्धी आधार पर भाग ले सकते हैं, जिनके लिए आबंटन, अधिसूचित राशि से इतर होगा। एकल व्यक्ति भी खुदरा निवेशकों के रूप में गैर-प्रतिस्पर्धी आधार पर भाग ले सकते हैं। खुदरा निवेशकों के लिए आबंटन अधिसूचित राशि के 5 प्रतिशत की अधिकतम सीमा तक सीमित होगा। व्यक्तिगत निवेशक भी रिटेल डायरेक्ट पोर्टल (https://rbiretaildirect.org.in) के माध्यम से गैर-प्रतिस्पर्धी योजना के अनुसार बोलियां लगा सकते हैं।

उक्‍त नीलामी एकाधिक मूल्‍य पद्धति का प्रयोग करते हुए मूल्य आधारित होगी। नीलामी के लिए बोलियां, भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्‍ट्रॉनिक फार्मेट में बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को निम्नलिखित समयावधि में प्रस्‍तुत करनी होगी:

बोलियों की श्रेणी समय
प्रतिस्पर्धी पूर्वाह्न 10:30 - पूर्वाह्न 11:30
गैर-प्रतिस्पर्धी पूर्वाह्न 10:30 - पूर्वाह्न 11:00

परिणामों की घोषणा नीलामी वाले दिन की जाएगी।

सफल बोली लगाने वालों को गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को भुगतान करना होगा।

केवल प्रणाली की विफलता की स्थिति में ही भौतिक बोलियाँ स्वीकार की जाएँगी। ऐसी भौतिक बोलियाँ नीलामी समय समाप्त होने से पहले निर्धारित प्रपत्र में लोक ऋण कार्यालय (ईमेल; फ़ोन नंबर: 022-22603456, 022-22603457, 022-22603190) को प्रस्तुत की जानी चाहिए। यह प्रपत्र रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से डाउनलोड किया जा सकता है। तकनीकी कठिनाइयां होने पर, कोर बैंकिंग परिचालन टीम से संपर्क ईमेल; फोन नंबर: 022-69870466, 022-69870415 के माध्यम से करना होगा। नीलामी से संबंधित अन्य कठिनाइयों के लिए, आईडीएमडी नीलामी टीम से संपर्क (ईमेल; फोन नंबर: 022-22702431, 022-22705125) किया जा सकता है।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/68

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख

© भारतीय रिज़र्व बैंक । सर्वाधिकार सुरक्षित

यह वेबसाइट भारतीय रिज़र्व बैंक के स्वामित्व और प्रबंधन में है। संपर्क करे helpdoc[at]rbi[dot]org[dot]in

वेबसाइट अंतिम अद्यतन तिथि :

समर्थन करता है: गूगल क्रोम 125+ | फ़ायरफ़ॉक्स 126+ | माइक्रोसॉफ्ट एज संस्करण 125+ | सफ़ारी 17+