प्रेस प्रकाशनी

(364 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने आदेश बहियों, माल-सूचियों और क्षमता उपयोग संबंधी तिमाही सर्वेक्षण शुरू कियाः जनवरी – मार्च 2026 (73वाँ दौर)

13 अप्रैल 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आदेश बहियों, माल-सूचियों और क्षमता उपयोग संबंधी तिमाही सर्वेक्षण शुरू कियाः जनवरी – मार्च 2026 (73वाँ दौर)

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी आदेश बहियों, माल-सूचियों और क्षमता उपयोग सर्वेक्षण (ओबीआईसीयूएस) का 73वां दौर शुरू किया। यह सर्वेक्षण जनवरी – मार्च 2026 (2025-26 की चौथी तिमाही) की संदर्भ अवधि के लिए है।

रिज़र्व बैंक विनिर्माण क्षेत्र की आदेश बहियों, माल-सूचियों और क्षमता उपयोग सर्वेक्षण (ओबीआईसीयूएस) 2008 से तिमाही आधार पर आयोजित करता रहा है। इस सर्वेक्षण में प्राप्त की जाने वाली सूचना में संदर्भ तिमाही के दौरान प्राप्त किए गए नए आदेशों, तिमाही की शुरुआत में आदेशों का बैकलॉग, तिमाही के अंत में लंबित आदेशों, तिमाही के अंत में तैयार माल, प्रक्रियाधीन और कच्चा माल की सूची के ब्यौरों के साथ कुल माल सूची, लक्षित समूह की स्थापित क्षमता की तुलना में तिमाही के दौरान मात्रा और मूल्य के अनुसार मद-वार उत्पादन पर मात्रात्मक आंकड़े और तिमाही के दौरान उत्पादन / स्थापित क्षमता में बदलाव के कारण शामिल हैं । इन प्रतिक्रियाओं से क्षमता उपयोग के स्तर का अनुमान लगाया जाता है। यह सर्वेक्षण मौद्रिक नीति निर्माण में रिज़र्व बैंक को महत्वपूर्ण इनपुट उपलब्ध कराता है। सर्वेक्षण के निष्कर्षों को बैंक की वेबसाइट पर नियमित आधार पर जारी किया जाता है

तिमाही के दौरान, बैंक, चयनित विनिर्माण कंपनियों से संपर्क करेगा। अन्य विनिर्माण कंपनियां भी भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in से सर्वेक्षण प्रश्नावली डाउनलोड कर इस सर्वेक्षण में भाग ले सकती हैं। यह सर्वेक्षण प्रश्नावली ‘फॉर्म’ शीर्ष (होम पेज पर बिल्कुल नीचे उपलब्ध) और ‘सर्वेक्षण’ उप-शीर्ष के अंतर्गत रखी गई है। विधिवत भरी हुई सत्यापित सर्वेक्षण अनुसूची को सर्वेक्षण अनुसूची में दिए गए संपर्क ब्यौरे पर ईमेल से भेजा जा सकता है।

कंपनी स्तरीय आंकड़े गोपनीय रखे जाते हैं और इनका कभी भी खुलासा नहीं किया जाता है।

किसी प्रश्न/ स्पष्टीकरण के लिए कृपया निम्नलिखित पते पर संपर्क करें:

निदेशक,
उद्यम सर्वेक्षण प्रभाग,
सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग,
भारतीय रिज़र्व बैंक,
सी-8, दूसरी मंजिल, बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स, बांद्रा (पूर्व),
मुंबई-400 051,
फोन – 022-26578279;
कृपया ई-मेल भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/75

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख

© भारतीय रिज़र्व बैंक । सर्वाधिकार सुरक्षित

यह वेबसाइट भारतीय रिज़र्व बैंक के स्वामित्व और प्रबंधन में है। संपर्क करे helpdoc[at]rbi[dot]org[dot]in

वेबसाइट अंतिम अद्यतन तिथि :

समर्थन करता है: गूगल क्रोम 125+ | फ़ायरफ़ॉक्स 126+ | माइक्रोसॉफ्ट एज संस्करण 125+ | सफ़ारी 17+