14 अगस्त 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक की अंतर-बैंक हिंदी निबंध प्रतियोगिता: 2026-27 - परिणाम
आर्थिक/वित्त/बैंकिंग के साथ-साथ सामान्य रुचि के विषयों पर हिंदी में मौलिक लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए 29 अप्रैल 2026 की प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अंतर-बैंक हिंदी निबंध प्रतियोगिता : 2026-27 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी थीं। उक्त प्रतियोगिता में भारतीय रिज़र्व बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा उनके द्वारा प्रायोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारियों तथा स्टाफ-सदस्यों (राजभाषा अधिकारियों और अनुवादकों को छोड़कर) ने भाग लिया। उपर्युक्त प्रतियोगिता का परिणाम इसके साथ संलग्न है।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/892 |