4 सितंबर 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 30-दिवसीय परिवर्ती दर प्रतिवर्ती रेपो
(वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करेगा
वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, सोमवार, 7 सितंबर 2026 को निम्नानुसार परिवर्ती दर प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:
| क्रम संख्या |
अधिसूचित राशि
(₹ करोड़ में) |
अवधि (दिन) |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
| 1 |
7,00,000 |
30 |
पूर्वाह्न 09:30 से पूर्वाह्न 10:00 |
7 अक्तूबर 2026
(बुधवार) |
2. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 13 फरवरी 2020 की प्रेस प्रकाशनी 2019-2020/1947 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।
3. प्रतिभागियों के पास उपर्युक्त नीलामी में दी गई राशि को समयपूर्व प्रत्यावर्तन का विकल्प होगा, और इसके लिए परिचालन संबंधी दिशा-निर्देश निम्नानुसार हैं:
-
समयपूर्व प्रत्यावर्तन संबंधी अनुरोध मुंबई में कार्यदिवसों के दौरान 09:00–17:00 बजे के बीच केवल ई-कुबेर पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
-
बोली के आंशिक प्रत्यावर्तन की अनुमति होगी।
-
ई-कुबेर पोर्टल के माध्यम से समयपूर्व प्रत्यावर्तन संबंधी अनुरोध करने के बाद, वित्तीय बाज़ार परिचालन विभाग (फ़ोन: 022-2263 0982 / 2263 0008) को ईमेल द्वारा भी इसकी जानकारी देनी होगी।
-
समयपूर्व प्रत्यावर्तन का निपटान, अनुरोध प्रस्तुत करने की तिथि के अगले कार्य दिवस के 'दिन की शुरुआत' में किया जाएगा।
-
प्रत्यावर्तन की तिथि पर, रिज़र्व बैंक के पास प्रतिभागी के चालू खाते में मूलधन और उधार अवधि के लिए उपार्जित ब्याज की राशि जमा की जाएगी। आरबीआई द्वारा संपार्श्विक के रूप में दी गई प्रतिभूतियों को प्रतिभागी के प्रतिवर्ती रेपो घटक एसजीएल खाते से नामे किया जाएगा।
-
समयपूर्व प्रत्यावर्तन का अनुरोध, मूल प्रत्यावर्तन तिथि से कम से कम दो कार्यदिवस पूर्व प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1050 |