प्रेस प्रकाशनी

(301 kb )
बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए के अंतर्गत निदेश – दि गौहाटी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड, गुवाहाटी – अवधि बढ़ाना

17 सितंबर 2026

बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए के अंतर्गत निदेश –
दि गौहाटी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड, गुवाहाटी – अवधि बढ़ाना

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए के अंतर्गत दि गौहाटी को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड, गुवाहाटी को दिनांक 17 दिसंबर 2025 के निदेश सं. GWH.DOS.ADM.No.S233/01-10-101/2025-2026 के माध्यम से 17 जून 2026 को कारोबार की समाप्ति तक छह माह की अवधि के लिए निदेश जारी किए थे जिसे अंतिम बार दिनांक 11 जून 2026 के निदेश सं. DOR.MON/D-16/12-29-108/2026-2027 के माध्यम से 17 सितंबर 2026 को कारोबार की समाप्ति तक के लिए बढ़ाया गया था। भारतीय रिज़र्व बैंक इस बात से संतुष्ट है कि जन हित में, उक्त निदेश की परिचालन अवधि को 17 सितंबर 2026 को कारोबार की समाप्ति से आगे बढ़ाया जाना आवश्यक है।

2. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 35ए की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, उक्त निदेश को 17 सितंबर 2026 को कारोबार की समाप्ति से 17 दिसंबर 2026 को कारोबार की समाप्ति तक तीन माह की अवधि के लिए बढ़ाता है, जो कि समीक्षाधीन होगा।

3. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा उपर्युक्त अवधि बढ़ाने और/या संशोधन का यह अर्थ न लगाया जाए कि भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंक की वित्तीय स्थिति से संतुष्ट है।

4. संदर्भाधीन निदेश के अन्य सभी नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1136

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख