29 अक्तूबर 2026
भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2034 संबंधी ब्याज दर
30 अक्तूबर 2026 से 29 अप्रैल 2027 तक की छमाही के लिए भारत सरकार के अस्थिर दर वाले बॉण्ड 2034 (एफ़आरबी 2034) पर लागू ब्याज दर 7.26 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी।
यह विदित है कि एफआरबी 2034 के लिए एक कूपन निर्धारित होगा, जिसमें 182 दिवसीय खजाना बिलों की पिछली तीन नीलामियों (दर निर्धारण दिवस अर्थात् 30 अक्तूबर 2026 से) के भारित औसत प्रतिफल (डब्ल्यूएवाई) के बराबर आधार दर के साथ एक नियत स्प्रैड (0.98 प्रतिशत) होगा।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1405 |