ई-निविदा सं. RBI/RANCHI REGIONAL OFFICE/HRMD/1/25-26/ET/355[Appt of Concurrent Auditor]
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), राँची (इसके बाद "बैंक" कहा जाएगा) 01 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि के लिए समवर्ती लेखा परीक्षकों की नियुक्ति के लिए दो-बोली प्रणाली (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) के तहत पात्र सीए फर्मों (जैसा कि निविदा दस्तावेज में परिभाषित किया गया है) से ई-निविदाएं आमंत्रित करता है।
सफल निविदाकर्ता एक वर्ष की अवधि, अर्थात 01 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए लेखा परीक्षकों (सीए) के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। साथ ही सफल निविदाकर्ता की अधिकतम दो और वर्षों, अर्थात 01 अक्टूबर 2026 से 30 सितंबर 2027 तक उसके बाद 01 अक्टूबर 2027 से 30 सितंबर 2028 तक, एक बार में एक वर्ष के लिए पुनर्नियुक्ति, बैंक द्वारा प्रत्येक वर्ष के अंत में मूल्यांकन की प्रणाली के तहत संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन की जा सकती है। पुनर्नियुक्ति हेतु समवर्ती लेखा परीक्षको (सीए) का मूल्यांकन उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता, सीए और तैनात अन्य कुशल/अर्ध-कुशल कर्मचारियों की पर्याप्तता, रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समयबद्धता और बैंक द्वारा प्रासंगिक माने जाने वाले अन्य मानकों पर प्रदर्शन का मूल्यांकन कर किया जाएगा।
निविदा प्रक्रिया को एमएसटीसी लिमिटेड (https://www.mstcecommerce.com/eprocn) के ई-टेंडरिंग पोर्टल के माध्यम से निष्पादित किया जाएगा। इच्छुक निविदाकर्ताओं को निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के साथ खुद को पंजीकृत करना होगा।
निविदा दस्तावेज को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in के “निविदा” अनुभाग के तहत और वेबसाइट www.mstcecommerce.com/eprocn अर्थात MSTC पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। ई-टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 को अपराह्न 03:00 बजे तक है। ई-टेंडर के भाग I को इलेक्ट्रॉनिक रूप से 25 अगस्त 2025 को अपराह्न 04:00 बजे खोला जाएगा। किसी भी तारीख को छुट्टी घोषित किए जाने की स्थिति में, अगला कार्य दिवस यहां उल्लिखित संबंधित उद्देश्य के लिए सक्रिय हो जाएगा।
केवल पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत निविदाओं को उक्त प्रक्रिया के लिए स्वीकार किया जाएगा। यदि निविदाएं उक्त तिथि और समय के बाद प्राप्त होती हैं, तो बैंक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैंक को निविदा को रद्द करने, संशोधित करने और निविदा प्रस्तुत करने की समय-सीमा बढ़ाने का अधिकार होगा। इसके अलावा, बैंक किसी भी निविदा को या तो पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से स्वीकार करने और किसी भी या सभी निविदाओं को बिना कोई कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन /शुद्धिपत्र / स्पष्टीकरण केवल वेबसाइट / ई-पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। आवेदकों को किसी भी संशोधन / शुद्धिपत्र / स्पष्टीकरण के लिए उपरोक्त वेबसाइट / ई-पोर्टल को नियमित रूप से देखा जाना चाहिए।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
राँची
निविदा की अनुसूची
नोट: यह एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से एक निविदा पूछताछ है। बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे हमारी वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर उपलब्ध 'निविदा' लिंक के माध्यम से अपनी पात्रता की जांच करें।आवेदन करने की इच्छुक पात्र फर्म, एमएसटीसी पोर्टल (https://www.mstcecommerce.com/eprocn) पर अपना पंजीकरण कराएं और केवल ई-निविदा मोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।
क्रम संख्या |
विवरण |
दिनांक/समय |
1 |
ई-निविदा का नाम |
भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची में समवर्ती लेखा परीक्षकों की नियुक्ति |
2 |
ई-निविदा संख्या |
ई-निविदा सं. RBI/RANCHI REGIONAL OFFICE/HRMD/1/25-26/ET/355[Appt of Concurrent Auditor] |
3 |
ई-निविदा का तरीका |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I - तकनीकी बोली और भाग II - वित्तीय बोली के माध्यम से)।
www.mstcecommerce.com/eprocn
(केवल पात्र ठेकेदारों द्वारा भरा जाना है) |
4 |
ई-निविदा का अनुमानित मूल्य |
₹56,000/- प्रति माह के दर पर 12 महीने के लिए कुल ₹6,72,000/- (सभी लागतों सहित और जीएसटी को छोड़कर) |
5 |
एमएसटीसी वेब पोर्टल पर निविदा - दिनांक, समय देखें |
01 अगस्त 2025 (शुक्रवार) अपराह्न 03:00 बजे |
6 |
प्री-बिड मीटिंग |
11 अगस्त 2025 (सोमवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे स्थान – भारतीय रिज़र्व बैंक, जिला परिषद भवन, पहली मंजिल, कचहरी चौक, राँची, झारखण्ड-834001 |
7 |
बयाना जमा राशि |
₹15,859/-
(टैक्स के साथ अनुमानित राशि का 2%, केवल एनईएफटी मोड के माध्यम से जमा किया जाना है)
सभी निविदाकर्ताओं द्वारा जमा किया जाना अनिवार्य है।
एनईएफटी. का विवरण:- लाभार्थी का नाम: भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची
लाभार्थी का खाता संख्या: 186003001 आईएफएससी कोड: RBIS0RNPA01 (जिसमें 5वां एवं 10वां अक्षर शून्य है)
तकनीकी बोली (बोली का भाग I) के साथ बयाना जमा राशि जमा करने के साक्ष्य के रूप में लेन-देन का विवरण जमा करना होगा। |
8 |
कार्य-निष्पादन बैंक गारंटी |
₹39,648/-
(जिस निविदाकर्ता को अनुबंध दिया गया है, उसके द्वारा अनुबंध अवधि के लिए प्रस्तुत अनुबंध मूल्य का 5% तथा उसके बाद के 60 दिनों के लिए) |
9 |
www.mstcecommerce.com/eprocn पर ऑनलाइन तकनीकी बोली और वित्तीय बोली जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
01 अगस्त 2025 (शुक्रवार) अपराह्न 03:00 बजे |
10 |
ऑनलाइन ई-निविदा प्रस्तुत करने हेतु समापन की तिथि तकनीकी बोली एवं वित्तीय बोली |
25 अगस्त 2025 (सोमवार) अपराह्न 03:00 बजे |
11 |
खोलने की तिथि एवं समय भाग-I (तकनीकी बोली) |
25 अगस्त 2025 (सोमवार) अपराह्न 04:00 बजे |
12 |
खोलने की तिथि एवं समय भाग-II वित्तीय बोली |
भाग-II (अर्थात वित्तीय बोली) केवल उन्हीं बोलीदाताओं का इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से खोला जाएगा, जिनकी भाग-I (अर्थात तकनीकी बोली) एबीसीसी, राँची द्वारा स्वीकार्य पायी जाएगी। ऐसे बोलीदाताओं को भाग-II (अर्थात वित्तीय बोली) खोलने की सूचना उनके द्वारा प्रदान की गई वैध ईमेल आईडी के माध्यम से दी जाएगी। |
13 |
लेन-देन शुल्क (नॉन रिफंडेबल) |
एमएसटीसी पोर्टल में उल्लिखित लेन-देन शुल्क का भुगतान एमएसटीसी पेमेंट गेटवे/ एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में या मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड के सलाह के अनुसार करें। |
14 |
संचार के लिए पता |
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, जिला परिषद भवन, पहली मंजिल, कचहरी चौक, राँची, झारखण्ड-834001 |
नोट: यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में उद्धरण देने के लिए कोई खुला निमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित खरीद इकाई के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अनचाहे प्रस्तावों को नजरअंदाज किया जा सकता है। |
आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को अपनी आवश्यक पात्रता रखने के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और ऐसा करने में उनकी विफलता की स्थिति में, बैंक उनकी बोलियों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। सभी पूर्व-योग्यता पत्र एमएसटीसी वेबसाइट पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है। बयाना जमा राशि के बिना निविदाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।
बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।
भविष्य में जारी निविदा में कोई भी संशोधन / शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और एमएसटीसी वेबसाइट पर ही अधिसूचित किया जाएगा और किसी भी समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा। |