Reserve Bank of India

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (92.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - आरबीआई स्टाफ क्वार्टर, गांधी नगर, जयपुर में विजिटिंग ऑफिसर्स फ्लैट्स (वीओएफ) और ट्रांजिट हॉलिडे होम (टीएचएच) के लिए प्रबंधन, हाउसकीपिंग और कैटरिंग सेवाओं के लिए

(ई-निविदा संख्या: आरबीआई/जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय/एचआरएमडी/5/25-26/ईटी/1116)

शीर्षक वाले कार्य के लिए बोली-पूर्व बैठक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.00 बजे दूसरी मंजिल, सम्मेलन कक्ष, भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर में आयोजित की गई थी। प्रतिभागियों की सूची नीचे दी गई है:

(अ) बैठक में भाग लेने वाले बैंक के अधिकारियों की सूची

1 श्री विकास चौधरी सहायक महाप्रबंधक
2 श्री राजीव चौधरी प्रबन्धक
3 श्री रूपेश पुरोहित सहायक प्रबंधक
4 श्री गौरव सिंह शेखावत सहायक

(आ) बैठक में भाग लेने वाले ठेकेदारों के प्रतिनिधियों की सूची

क्र.स. प्रतिनिधि का नाम फर्म का नाम
1 रिचर्ड जेम्स चेरिश हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
2 जितेंद्र शर्मा चटर्जी एंटरप्राइजेज
3 संतोष रश्मि हॉस्पिटैलिटी
4 रामचंद्र फ़र्स्ट मैन मैनेजमेंट सर्विसेज
5 अमर सिंह आनंदमल मनोज कुमार

2. शुरुआत में बैठक में प्रतिभागियों का स्वागत किया गया और उक्त निविदा के संबंध में संभावित बोलीदाताओं से प्रश्न, यदि कोई हो, आमंत्रित किए गए।

3. संभावित बोलीदाताओं को निविदा दस्तावेज़ में उल्लिखित नियमों और शर्तों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रतिनिधियों द्वारा कोई विशिष्ट प्रश्न/स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया।

4. उक्त बैठक प्रातः11:30 बजे समाप्त हुई।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
जयपुर


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष