Reserve Bank of India

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (203.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - बैंक के मुख्य कार्यालय भवन, तिरुवनंतपुरम की तीसरी मंजिल पर स्थित प्रशिक्षण हॉल के नवीनीकरण के लिए

उपर्युक्त कार्य के लिए बोली-पूर्व बैठक 17 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11.00 बजे मुख्य कार्यालय भवन के दूसरी मंजिल पर संपदा विभाग में आयोजित की गई थी। प्रतिभागियों की सूची नीचे दी गई है:

(a) बैठक में भाग लेने वाले बैंक के अधिकारियों की सूची

1 श्रीमती ऐश्वर्या सुब्रमण्यिन सहायक महाप्रबंधक
2 श्री. संतोष कुमार पी एस सहायक महाप्रबंधक (तकनीकी-सिविल)
3 श्री शिबू के एस प्रबंधक
4 श्री. वैष्णव उण्णीकृष्णन सहायक

(b) बैठक में भाग लेने वाले ठेकेदारों के प्रतिनिधियों की सूची

क्रमांक प्रतिनिधि का नाम फर्म का नाम
1 श्री अरविन्द आर मेसर्स कोचीन टिम्बर्स

2. श्री संतोष कुमार पी एस एजीएम (तकनीकी-सिविल) ने बैठक में भाग लेने वालों का स्वागत किया और निविदा के संबंध में संभावित बोलीदाताओं से, कोई प्रश्न, आमंत्रित किए। ठेकेदार द्वारा उठाई गई प्रश्नों और बैंक की टिप्पणियों का विवरण नीचे सारणीबद्ध हैः

क्रमांक चर्चा के बिंदु बैंक के स्पष्टीकरण
a कार्य की निर्धारित समयावधि यह सूचित किया गया कि निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 है और निविदा खोलने की तिथि 31 अगस्त 2026 है। इसके अलावा, निविदा दस्तावेज़ में उल्लिखित कार्य आदेश जारी करने के दसवें दिन से कार्य पूरा करने की अवधि 10 सप्ताह है।
b कार्यस्थल पर सामग्री का आवागमन और मलबे को हटाना एजीएम (तकनीकी-सिविल) ने ठेकेदार को प्रशिक्षण हॉल में सामग्री के आवागमन और कार्य स्थल से मलबे को बाहर निकालने के बारे में स्पष्ट किया है। इसके अलावा ठेकेदार को सूचित किया गया कि निविदा उद्धृत करने से पहले साइट का दौरा किया जाए।

3. बोलीदाताओं को ध्यान देना चाहिए कि निविदा दस्तावेज़ में इंगित विवरण के साथ-साथ प्री-बिड बैठक के दौरान बैंक द्वारा प्रदान किए गए उपरोक्त सभी स्पष्टीकरण निविदा/संविदा का हिस्सा होंगे।

4. उक्त बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे समाप्त हुई।

क्षेत्रीय निदेशक
(केरल और लक्षद्वीप)


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष