Reserve Bank of India

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1324.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर के मुख्य कार्यालय भवन के लिए एक्स-रे बैगेज स्कैनर प्रणाली की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग का कार्य

भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर, मुख्य कार्यालय भवन के लिए एक्स-रे बैगेज स्कैनर प्रणाली की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के कार्य हेतु पात्र बोलीदाताओं से दो भागों (भाग-I तथा भाग-II) में ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा सीपीपीपी लिमिटेड (https://etenders.gov.in/eprocure/app) के ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सभी पात्र कंपनियां / फ़र्म उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से सीपीपीपी के साथ स्वयं को पंजीकृत करना सुनिश्चित करें ताकि वे निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकें। ई-निविदा की अनुसूची नीचे दी गई है:

क. ई-निविदा का नाम भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर के मुख्य कार्यालय भवन के लिए एक्स-रे बैगेज स्कैनर प्रणाली की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग का कार्य
ख. ई-निविदा की संख्‍या RBI/JPR/Estate/26-27/2/CPPP
ग. कार्य की अनुमानित लागत ₹13,50,000/-
घ. निविदा की प्रक्रिया ई-खरीद प्रणाली
ऑनलाइन भाग-1 (टेक्‍नों-वाणिज्‍य बोली) और भाग-2 (मूल्य बोली) (https://etenders.gov.in/eprocure/app) के जरिए
ड. निविदाकर्ताओं को डाउनलोड करने हेतु एनआईटी की उपलब्‍धता की तारीख 01 अक्टूबर 2026, अपराह्न 04 बजे से
च. बोली पूर्व बैठक की तिथि एवं समय 15 अक्टूबर 2026, पूर्वाह्न 11 बजे
छ. पात्र फ़र्म खुली निविदा (निविदा दस्तावेज़ के पैरा 3.1.2 में उल्लिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली फर्म)
ज. बयाना जमा - राशि ₹27,000/- (सत्ताईस हज़ार रुपए मात्र) NEFT के माध्यम से खाते (नीचे दिये गये विवरणानुसार) में जमा करनी है।

खाता संख्या – 8692299

IFS कोड – RBIS0JPPA01 (नोट: आईएफ़एस कोड का पाँचवा एवं दसवां अंक शून्य है)

सभी बोलीदाताओं (एमएसएमई सहित) को ईएमडी राशि जमा कराना आवश्यक है।
झ. https://etenders.gov.in/eprocure/app पर ऑन लाइन टेक्नो-वाणिज्यिक बोली तथा कीमत बोली के प्रस्तुतीकरण के लिए ई-टेंडर शुरु होने की तारीख 01 अक्टूबर 2026, अपराह्न 04 बजे से
ञ. ऑन लाइन टेक्नो-वाणिज्यिक बोली तथा मूल्य बोली के प्रस्तुतीकरण के लिए ई-टेंडर खत्म होने की तारीख 12 नवंबर 2026, पूर्वाह्न 11 बजे तक
त. भाग I खोलने की तारीख (अर्थात टेक्नो-वाणिज्यिक बोली)

भाग II खोलने की तारीख (अर्थात मूल्य बोली)
13 नवंबर 2026, पूर्वाह्न 11 बजे
मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय सभी पात्र बोलीदाताओं को ई-मेल के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।
थ. लेन-देन प्रभार मेसर्स सीपीपीपी लिमिटेड के पक्ष में अथवा मेसर्स सीपीपीपी लि. द्वारा सूचित गेटवे/ एनईएफ्टी/ आरटीजीएस के माध्यम से

टिप्पण:

1. कृपया नोट करें कि पोर्टल से टेंडर दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए कोई टेंडर-शुल्क नहीं है।

2. आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को आवश्यक पात्रता रखने के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और ऐसा करने में उनकी विफलता की स्थिति में, बैंक के पास उनकी उम्मीदवारी को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

3. बैंक न्यूनतम बोली वाली निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

4. भविष्य में निविदा से संबन्धित जारी किए गए किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, को केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वैबसाईट (https://www.rbi.org.in) और सीपीपीपी वैबसाईट पर अधिसूचित किया जाएगा जैसा कि ऊपर दिया गया है और इसे अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष