Reserve Bank of India

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (961.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना के मुख्य कार्यालय भवन का हीट लोड सर्वेक्षण

भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना पात्र और इच्छुक फर्मों से “भारतीय रिज़र्व बैंक पटना के मुख्य कार्यालय भवन का हीट लोड सर्वेक्षण” विषयक कार्य के लिए दो भागों में ऑफलाइन सीलबंद कोटेशन के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित करता है। इस कार्य पर ₹2.70 लाख मात्र (जीएसटी सहित) की लागत आने का अनुमान है।

2. यह एक खुली ई-निविदा है। केवल वही बोलीदाता/ वेंडर इस निविदा में भाग लेने के पात्र हैं, जो निविदा में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। निविदा दस्तावेज़ डाउनलोड करने हेतु आरबीआई की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर उपलब्ध है।

3. सीलबंद कोटेशन निविदा दो भागों में हाथों-हाथ/ स्पीड पोस्ट/ कूरियर सेवा द्वारा जमा की जाएगी। निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और व्यावसायिक शर्तें होंगी, जिन्हें निविदाकारों द्वारा स्वीकार किया जाना अनिवार्य है। निविदा के भाग-II में बैंक की मात्रा सूची (बीओक्यू)/ कीमत बोली शामिल होगी।

4. पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले और इस कार्य के आबंटन के लिए इच्छुक फर्मों को दिनांक 26 अक्तूबर 2026 को अपराह्न 02.00 बजे तक या उससे पहले प्रस्तुत करना होगा। ऐसी फ़र्में जो पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करती हैं और/या निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर बयाना जमा राशि जमा नहीं करती हैं, उनसे संबंधित निविदा के भाग-II को खोलने पर विचार नहीं किया जाएगा।

5. निविदा का भाग-I, दिनांक 26 अक्तूबर 2026 को अपराह्न 04.00 बजे से संपदा विभाग, दूसरी मंजिल, भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना में खोला जाएगा। निविदा की समय-सारणी इस प्रकार है:

1. कार्य का नाम: भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना के मुख्य कार्यालय भवन का हीट लोड सर्वेक्षण
2. निविदा का तरीका (खुली निविदा): हाथों-हाथ/कूरियर/स्पीड पोस्ट द्वारा सीलबंद कोटेशन के माध्यम से
3. बोली-पूर्व बैठक की तिथि और स्थान (ऑफलाइन) दिनांक 06 अक्तूबर 2026; 15:00 बजे
स्थान: संपदा विभाग, दूसरी मंज़िल, भारतीय रिज़र्व बैंक, दक्षिण गांधी मैदान, पटना
4. कार्य की अनुमानित लागत: ₹2.70 लाख (रुपये दो लाख सत्तर हजार मात्र)
5. बयाना जमा राशि (ईएमडी)
(अनुमानित लागत का 2%)
प्रत्येक भाग लेने वाले बोलीदाता से ₹5,400.00, जो एनईएफटी / डिमांड ड्राफ्ट / बैंक गारंटी के रूप हो।

एनईएफटी लेनदेन के लिए खाते का विवरण इस प्रकार है:

• लाभार्थी का नाम: RBI, Patna
• लाभार्थी का खाता संख्या: 186003001
• आईएफएससी: RBIS0PTPA01

(आईएफएससी में पांचवां और दसवां अक्षर 'शून्य' है)

कृपया एनईएफटी लेनदेन संबंधी टिप्पणी में अपना नाम/कंपनी का नाम अवश्य लिखें। ईएमडी पर कोई ब्याज देय नहीं होगा। भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना द्वारा असफल बोलीदाता (बोलीदाताओं) की ईएमडी को वापस कर दिया जाएगा।

तथापि, एमएसई पंजीकृत फर्मों को ईएमडी जमा करने से छूट दी गई है। एमएसई फर्म के रूप में पंजीकरण का प्रमाण कोटेशन के भाग-1 के साथ संलग्न किया जाए, अन्यथा बैंक द्वारा बोली को खारिज कर दिया जाएगा।
6. ईएमडी हेतु डीडी/बैंक गारंटी जमा करने की अंतिम तिथि: दिनांक 26 अक्तूबर 2026; 14:00 बजे से पहले
7. कार्य पूरा करने के लिए अनुमत समय: कार्य आदेश जारी होने के 14वें दिन से 45 दिन
8. तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और वित्तीय बोली जमा करने के लिए निविदा के बंद होने की तिथि: दिनांक 26 अक्तूबर 2026; 14:00 बजे
9. भाग-I (यानी तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) को खोले जाने की तिथि और समय: दिनांक 26 अक्तूबर 2026; 16:00 बजे
10. भाग-II (यानी वित्तीय बोली) को खोने जाने की तिथि और समय: पात्र बोलीदाताओं को सूचित किया जाएगा।

बैंक सबसे कम दर वाली निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है। इसके अलावा, निविदा के संबंध में भविष्य में जारी किए जाने वाले किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र को केवल ऊपर दी गई आरबीआई की वेबसाइट पर ही अधिसूचित किया जाएगा, और इसे समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, पटना



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष