भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर ‘RBIO कार्यालय के लिए विस्तार हेतु नवीनीकरण कार्य” हेतु ई-निविदा आमंत्रित करता है। ई-निविदा की प्रक्रिया सीपीपीपी के ई-निविदा पोर्टल (https://etenders.gov.in/eprocure/app) के माध्मय से की जाएगी। सभी इच्छुक कंपनियों/ एजेंसियों/ फर्मों को ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऊपर उल्लिखित वेबसाइट के माध्यम से एमएसटीसी लि. में पंजीकरण करना होगा। ई-निविदा की समय-सारणी निम्नानुसार है:
| ई-निविदा सं॰ |
2026_RBI_295337 EXPANSIONOFORBIO |
| क) अनुमानित लागत |
Rs. 83,19,500/- (तिरासी लाख उन्नीस हज़ार पाँच सौ रुपये मात्र) (18% की दर से जीएसटी सहित) |
| ख) ई-निविदा का तरीका |
ई-प्रोक्योरमेंट प्रणाली (https://etenders.gov.in/eprocure/app) के के माध्यम से ऑन-लाइन भाग I - टेक्नो-कमर्शियल बोली और भाग II - मूल्य बोली) |
| ग) ई-निविदा का प्रकार |
खुला निविदा |
| घ) डाउनलोड हेतु पक्षकारों के लिए उपलब्ध एनआईटी की तिथि |
22 अक्तूबर 2026, अपराह्न 3:00 बजे से |
| ड़) बोली-पूर्व बैठक (ऑफलाइन) |
12 नवम्बर 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे से
स्थान: संपदा विभाग, द्वितीय तल, भारतीय रिज़र्व बैंक, माल रोड, कानपुर, उत्तर प्रदेश- 208001 |
| च) बयाना जमा राशि एनईएफटी के माध्यम से प्रस्तुत करना और निर्धारित प्रारूप में एमएसटीसी पोर्टल पर विवरण अपलोड करें (अनुलग्नक V देखें) |
1,66,390/- रुपये (एक लाख छियासठ हज़ार तीन सौ नब्बे रुपये मात्र) का भुगतान एनईएफटी/नेट बैंकिंग के माध्यम से खाता संख्या 186003001, आईएफएससी RBIS0KNPA01 पर किया गया (अनुलग्नक-V देखें) |
| छ) ई-निविदा शुल्क |
शून्य |
| ज) वेबसाइट (https://etenders.gov.in/eprocure/app) पर ऑनलाइन टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि |
14 नवम्बर 2026, अपराह्न 3:00 बजे से |
| झ) ईएमडी प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि |
24 नवम्बर 2026, अपराह्न 3:00 बजे |
| ञ) टेक्नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा के बंद होने की तिथि |
24 नवम्बर 2026, अपराह्न 3:00 बजे |
ट) भाग-I (अर्थात टेक्नो-कमर्शियल बोली) के खुलने की तिथि और समय
भाग-II अर्थात मूल्य बोली के खुलने की तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी। |
25 नवम्बर 2026, अपराह्न 3:00 बजे से |
| ठ) ई-निविदा की वैधता |
टेक्नो-कमर्शियल बोली के खुलने की तिथि से 90 दिनों तक |
| ड) लेन-देन शुल्क (अप्रतिदेय) (ई-निविदा में भाग लेने के लिए एमएसटीसी ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से निविदाकर्ताओं द्वारा एमएसटीसी को अलग से प्रस्तुत किया जाना है) |
As per CPPP Portal |
| ढ) ननष्पादन बैंक गारंटी अनुबंध |
मूलय का 5% (प्रनतधारण रालश के अनतररक्त) अनुबंध की संपूणव अवथध के लिए वैध। |
2. इच्छुक निविदाकर्ता भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर को रु 1,66,390/- रुपये (एक लाख छियासठ हज़ार तीन सौ नब्बे रुपये मात्र) की बयाना राशि एनईएफटी के माध्यम से भुगतान करेंगे।
3. आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को अपेक्षित पात्रता के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और उनके ऐसा करने में विफल रहने की दशा में बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बयाना जमा राशि के बिना ई-निविदाएं किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।
4. बैंक सबसे कम बोली की निविदा स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण रूप से अथवा आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित है। बैंक के पास यह भी अधिकार सुरक्षित है कि वह बगैर कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार कर सकता है।
5. यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है, तो उसे उपरोक्तानुसार केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और एमएसटीसी की वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
कानपुर |