निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (2412.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, बेलापुर के मुख्य कार्यालय भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल (ओडीसी) तथा खारघर स्थित प्राथमिक डेटा सेंटर के भूतल पर ओपन ऑफिस मॉड्यूलर वर्कस्टेशन, ऑफिस वर्क डेस्क/टेबल, लाइब्रेरी बुकशेल्फ़, ओवरहेड स्टोरेज आदि का डिज़ाइन, निर्माण, आपूर्ति और स्थापना

भारतीय रिज़र्व बैंक, बेलापुर, केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (CPPP) के माध्यम से “भारतीय रिज़र्व बैंक, बेलापुर के मुख्य कार्यालय भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल (ओडीसी) तथा खारघर स्थित प्राथमिक डेटा सेंटर के भूतल पर ओपन ऑफिस मॉड्यूलर वर्कस्टेशन, ऑफिस वर्क डेस्क/टेबल, लाइब्रेरी बुकशेल्फ़, ओवरहेड स्टोरेज आदि का डिज़ाइन, निर्माण, आपूर्ति और स्थापना” के लिए ई-निविदा आमंत्रित करता है। विस्तृत निविदा सूचना सहित ई-निविदा सीपीपी पोर्टल https://etenders.gov.in/eprocure/app और आरबीआई की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर "निविदा" अनुभाग के अंतर्गत उपलब्ध है।

2. ई-निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी बोलीदाताओं को केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (सीपीपीपी) पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

निविदा अनुसूची (एसओटी)

क. कार्य का नाम भारतीय रिज़र्व बैंक, बेलापुर के मुख्य कार्यालय भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल (ओडीसी) तथा खारघर स्थित प्राथमिक डेटा सेंटर के भूतल पर ओपन ऑफिस मॉड्यूलर वर्कस्टेशन, ऑफिस वर्क डेस्क/टेबल, लाइब्रेरी बुकशेल्फ़, ओवरहेड स्टोरेज आदि का डिज़ाइन, निर्माण, आपूर्ति और स्थापना।
ख. ई-निविदा सं 2026_RBI_295340_1
ग. निविदा का माध्यम ई-खरीद प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और भाग II - मूल्य बोली https://etenders.gov.in के माध्यम से)
घ. कार्य की अनुमानित लागत ₹29,05,608/-
ङ. पार्टियों के डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध एनआईटी की तिथि 22 अक्तूबर 2026, सांय 5.00 बजे से
च. बोली-पूर्व बैठक की तिथि और समय (ऑफ़लाइन) 02 नवम्बर 2026; अपराह्न 3:00 बजे
दूसरी मंजिल, संपदा कक्ष, आरबीआई बेलापुर,
एचएच निर्मलदेवी मार्ग, सेक्टर 10, सीबीडी बेलापुर.
छ. i) बयाना राशि ₹58,112/- (केवल अट्ठावन हजार एक सौ बारह रुपये) एनईएफटी या बीजी/डीडी के रूप में, भारतीय रिज़र्व बैंक, बेलापुर के पक्ष में, भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा कक्ष, आरबीआई बेलापुर में भौतिक रूप से जमा किया जाना है।

NEFT details
Beneficiary Name: RBI Belapur
Beneficiary A/c No: 186003001
IFSC: RBIS0NMPA01
(Fifth and Tenth characters in IFSC are Zero)

कृपया हमें ईएमडी जमा करने का प्रमाण निम्नलिखित ईमेल आईडी पर भेजें: estatebelapur@rbi.org.in
ii) निविदा शुल्क ii) कोई निविदा शुल्क नहीं
ज. ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवम्बर 2026 को या उससे पहले दोपहर 12:00 बजे तक
झ. ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ई-निविदा शुरू होने की तिथि 22 अक्तूबर 2026, सांय 5:00 बजे
ण. तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवम्बर 2026, दोपहर 12:00 बजे तक
त. प्रथम भाग (तकनीकी-व्यावसायिक बोली) खोलने की तिथि एवं समय

द्वितीय भाग (मूल्य बोली) खोलने की तिथि एवं समय
18 नवम्बर 2026, दोपहर 12:00 बजे

पात्र बोलीदाताओं को सूचित किया जाएगा।

3. सभी निविदाकर्ता कृपया ध्यान दें कि भविष्य में ई-निविदा में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र जारी होने पर, इसकी सूचना केवल आरबीआई की वेबसाइट और ऊपर दिए गए केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (सीपीपीपी) पर ही दी जाएगी और इसे समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा

4. बैंक सबसे कम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

5. इसके अतिरिक्त, यह नोटिस केवल सूचना के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में भाग लेने के लिए खुला आमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा है और चयनित खरीद संस्था के सूचीबद्ध ठेकेदारों तक ही सीमित है। बिना आमंत्रण के प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार आरबीआई के साथ पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य महाप्रबंधक
बेलापुर



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख