निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (758.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक सेंट्रल विस्टा, सेक्टर 17 और भारतीय रिज़र्व बैंक, ऑफिसर्स कॉलोनी, सेक्टर 44-B, चंडीगढ़ से बेकार सामान कबाड़ (स्क्रैप) का निपटान

भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ अपने मुख्य कार्यालय भवन, सेक्टर 17, 160017 और भारतीय रिज़र्व बैंक, ऑफिसर्स कॉलोनी, सेक्टर 44-B, चंडीगढ़– 160047 से बेकार फर्नीचर / बिजली के सामान के निपटान के लिए पात्र और इच्छुक फर्मों से GeM पोर्टल में फॉरवर्ड ऑक्शन के माध्यम से निविदा आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत केवल ₹4,06,315/- (जीएसटी और taxes रहित) है।

2. पात्रता मानदंड: बोली दस्तावेज़ (Bid Document) सेक्शन-I में मेमोरेंडम क्लॉज़ h के अनुसार है।

3. भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से e-tender की प्रक्रिया (GeM पोर्टल- फॉरवर्ड ऑक्शन) https://forwardauction.gem.gov.in/eprocure/home द्वारा एक थर्ड पार्टी के तौर पर पूरी की जाएगी। यह एक खुली निविदा है। केवल वे इच्छुक फर्में जो पात्रता मानदंडों के अनुसार स्वयं को उपयुक्त पाती हैं, वे उक्त ई-निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। ई-निविदा दस्तावेज बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in पर भी दिनांक 05 नवंबर 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

4. यह ई-निविदा ऑन-लाईन GeM पोर्टल पर फॉरवर्ड ऑक्शन माध्यम से दो भागों में प्रस्तुत की जाएंगी। ई-निविदा के भाग-I (पूर्व-योग्यता) में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिन्हें निविदाकारों द्वारा स्वीकार करके सभी ज़रूरी दस्तावेज़ी सबूत भी अपलोड करने होंगे। बिड डॉक्यूमेंट में दी गई मात्राओं की अनुसूची (Annexures) के अनुसार, निविदाकर्ता को ई-निविदा के भाग-II में मूल्य बोली ऑन-लाईन GeM पोर्टल पर फॉरवर्ड ऑक्शन में प्रस्तुत करनी होगी। यह एक e-tender बिड है और बिड खोलने के समय बिडर्स का मौजूद रहना ज़रूरी नहीं है।

5. बैंक के पास ऐडेंडम / सुधार / मिनट्स से जुड़ी जानकारी जारी करने का अधिकार है, जिसे सिर्फ़ RBI और मुख्यतः GeM पोर्टल फॉरवर्ड ऑक्शन की आधिकारिक वेबसाइट पर ही पब्लिश किया जाएगा। ऐसे अपडेट निविदा दस्तावेज़ का अहम हिस्सा होंगे और अलग-अलग बोली लगाने वालों को कोई अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी। किसी भी बदलाव के लिए इन पोर्टल्स पर नज़र रखना पूरी तरह से बोली लगाने वाले की ज़िम्मेदारी है।

6. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फर्मों और कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने की इच्छुक निविदाकर्ता द्वारा 12 नवंबर 2026 को अपराह्न 17:00 बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को ऑन-लाईन GeM पोर्टल पर फॉरवर्ड ऑक्शन में जमा किया जाना चाहिए।

7. निविदा के भाग-I को 13 नवंबर 2026 से 18 नवंबर को अपराह्न 17:00 बजे तक संपदा विभाग, तृतिय तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, सेंट्रल विस्टा, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में मूल्यांकन किया जायेगा।

8. निविदा की समय-सारणी निम्न अनुसार है:

क ई-निविदा का नाम भारतीय रिज़र्व बैंक सेंट्रल विस्टा, सेक्टर 17, चंडीगढ़ - 160017 और भारतीय रिज़र्व बैंक, ऑफिसर्स कॉलोनी, सेक्टर 44-B, चंडीगढ़ - 160047 से बेकार सामान कबाड़ (स्क्रैप) का निपटान
ख ई-निविदा प्रणाली ऑन-लाईन GeM पोर्टल पर फॉरवर्ड ऑक्शन के माध्यम से दो भागों में प्रस्तुत किया जाना चाहिए
ग अनुमानित लागत ₹4,06,315/- (रुपए चार लाख छ: हजार तीन सौ पंद्रह मात्र) (जी.एस.टी. और taxes रहित)
घ निविदा दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट/ GeM पोर्टल से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि 05 नवंबर 2026 को साँय 05:00 बजे से
ङ पूर्व-योग्यता मूल्यांकन के लिए दस्तावेज़ जमा करना - शुरू और अंतिम तिथि और समय 05 नवंबर 2026 को साँय 05:00 बजे से 12 नवंबर 2026 को साँय 05:00 बजे तक
च पूर्व-योग्यता मूल्यांकन की अंतिम तिथि और समय 18 नवंबर 2026 को साँय 05:00 बजे तक
छ बयाना राशि (EMD) (केवल NEFT के माध्यम से) ₹9,335/- (रूपए नौ हज़ार तीन सौ पैंतीस मात्र)

लाभार्थी का नाम- भारतीय रिज़र्व बैंक

IFSC Code: RBIS0CGPA01 (पांचवा और दसवां अंक शून्य है)

खाता संख्या: 186003001

Note: Kindly mention your name / company name in the NEFT Transaction remarks.
ज बयाना राशि (EMD) जमा करने की आरंभ और अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 22 नवंबर 2026 को साँय 05:00 बजे तक
झ बोली पूर्व बैठक का समय एवं स्थान कोई प्री-बिड मीटिंग नहीं होगी। यदि कोई सवाल हों, तो उन्हें निम्नलिखित ईमेल आईडी पर भेजा जा सकता है।

ईमेल – estatecharo@rbi.org.in
ञ ई-निविदा (फॉरवर्ड ऑक्शन) की आरंभ और अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक
26 नवंबर 2026 को अपराह्न 15:00 बजे तक
ट आवंटन प्रदान किए जाने की तारीख GeM पर अधिसूचित

बैंक फॉरवर्ड ऑक्शन में उच्चतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा में पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना किसी कारण बताए सभी निविदायों को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख