Reserve Bank of India

विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम

विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत जारी परिपत्रों की समीक्षा

आरबीआई/2026-27/254
ए.पी. (डीआईआर सीरीज) परिपत्र संख्या. 21

08 सितंबर 2026

सेवा में

सभी प्राधिकृत व्यक्ति,

महोदय / महोदया,

विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत जारी परिपत्रों की समीक्षा

विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत विनियामक ढांचे को युक्तिसंगत बनाने के रिज़र्व बैंक के सतत प्रयासों के अनुसरण में 01 जून 2000 से जारी परिपत्रों की व्यापक समीक्षा चल रही है।

2. उपरोक्त पहल को आगे बढ़ाते हुए, सात परिपत्र जिन्हें अनुबंध में सूचीबद्ध किया गया है को नियामक संशोधनों, निरर्थकता, ओवरलैप या नए निदेशों के निरस्त किए जाने के कारण अप्रचलित होने के कारण वापस लिए जा रहा है।

3. प्राधिकृत व्यक्ति इस परिपत्र की विषय-वस्तु को अपने संबंधित ग्राहकों / घटकों के संज्ञान में लाएं।

4. इस परिपत्र में निहित निदेश विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा), 1999 (1999 का 42) की धारा 10(4) एवं धारा 11(1) के अंतर्गत जारी किए गए हैं, तथा ये किसी अन्य कानून के अंतर्गत अपेक्षित अनुमति/अनुमोदन, यदि हो, पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना जारी किए गए हैं।

भवदीय,

(डॉ. आदित्य गेहा)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक


अनुबंध

अधिक्रमित किए गए ए.पी. (डीआईआर सीरीज़) परिपत्रों की सूची

क्रं.सं. विषय एपी (डीआईआर सीरीज) परिपत्र सं. दिनांक
1 बाह्य वाणिज्यिक उधार (ECB) नीति – रुपये में मूल्यवर्गीकृत बांडों को ओवरसीज में जारी करना 17 29.09.2015
2 भारतीय रुपए में बाह्य वाणिज्यिक उधार 25 03.09.2014
3 बाह्य वाणिज्यिक उधार (ECB) नीति – इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की परिभाषा का उदारीकरण 85 06.01.2014
4 रुपए में उधार लेना और उधार देना - भारत से बाहर के निवासी व्यक्तियों द्वारा कर-मुक्त, सिक्योर्ड, मोचनीय, अपरिवर्तनीय बांडों में निवेश 81 24.12.2013
5 बाह्य वाणिज्यिक उधार नीति – सेवाओं, तकनीकी जानकारी का आयात तथा लाइसेंस फीस 119 26.06.2013
6 धन अंतरण सेवा योजना-उप एजेंटों की सूची 49 07.11.2012
7 बाह्य वाणिज्यिक उधार नी​ति-भारतीय लघु औद्योगिक विकास बैंक (सिडबी) द्वारा बाह्य वाणिज्यिक उधार लेना 48 06.11.2012

Server 214
शीर्ष