अधिसूचनाएं

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नए ज़िलों का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

आरबीआई/2026-27/233
एफआईडीडी.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.09/02.08.001/2026-27

10 अगस्त 2026

अध्‍यक्ष/ प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक

महोदया/ प्रिय महोदय,

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में नए ज़िलों का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपना

लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के प्रशासन ने 27 अप्रैल 2026 की राजपत्र अधिसूचना एसजी-एलडी-ई-27042026-1712 के माध्यम से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए ज़िलों - शाम, नुब्रा, चांगथांग, जांस्‍कर और द्रास - के गठन को अधिसूचित किया है। तदनुसार, इन नए जिलों के लिए निम्‍नानुसार अग्रणी बैंक को नामित करने का निर्णय लिया गया है:

क्र.सं. नव निर्मित जि़ले का नाम उस बैंक का नाम जिसे अग्रणी बैंक का दायित्‍व सौंपा गया है नए जि़ले को आबंटित डिस्ट्रिक्ट वर्किंग कोड
1 शाम भारतीय स्टेट बैंक 02Z
(शून्य दो ज़ेड के रूप में पढ़ा जाए)
2 नुब्रा भारतीय स्टेट बैंक 03B
(शून्य तीन बी के रूप में पढ़ा जाए)
3 चांगथांग भारतीय स्टेट बैंक 03A
(शून्य तीन ऐ के रूप में पढ़ा जाए)
4 जांस्कर भारतीय स्टेट बैंक 03C
(शून्य तीन सी के रूप में पढ़ा जाए)
5 द्रास भारतीय स्टेट बैंक 03D
(शून्य तीन डी के रूप में पढ़ा जाए)

2. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं है।

भवदीया,

(निशा नम्बियार)
प्रभारी मुख्‍य महाप्रबंधक

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख