आरबीआई/2026-27/273
डीसीएम (आरएमएमटी) सं.एस 2107/20-02-002/2026-27
01 अक्टूबर, 2026
अध्यक्ष / प्रबंध निदेशक / मुख्य कार्यकारी अधिकारी
सभी बैंक
महोदया / महोदय,
एटीएम में कैसेट स्वैप
उक्त विषय पर दिनांक 31 मार्च, 2022 को जारी परिपत्र RBI/2021-22/190 DCM (Plg.) No.S 1117/10.25.007/2021-22 का संदर्भ ग्रहण करें।
2. उपरोक्त परिपत्र के अनुच्छेद 3 में आंशिक संशोधन के आलोक में, एटीएम में कैसेट स्वैप क्रियान्वयन की प्रगति की निगरानी का कार्य बैंक के बोर्ड द्वारा बैंक की कार्यकारी अधिकारियों की समिति1 (Committee of Executives) को सौंपा जा सकता है।
भवदीय,
(संजीव प्रकाश)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
|