अधिसूचनाएं

विदेशी मुद्रा प्रबंध (माल और सेवाओं का निर्यात तथा आयात) (द्वितीय संशोधन) विनियमावली, 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक
विदेशी मुद्रा विभाग
केंद्रीय कार्यालय
मुंबई – 400001

अधिसूचना सं. फेमा.23(आर)/(2)/2026-आरबी

02 नवंबर 2026

विदेशी मुद्रा प्रबंध (माल और सेवाओं का निर्यात तथा आयात) (द्वितीय संशोधन) विनियमावली, 2026

विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम, 1999 (1999 का 42) की धारा 7, धारा 8, धारा 10 की उप-धारा (6) तथा धारा 47 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा विदेशी मुद्रा प्रबंध (माल और सेवाओं का निर्यात तथा आयात) विनियमावली, 2026 [दिनांक 13 जनवरी 2026 की अधिसूचना सं. फेमा. 23(आर)/2026-आरबी], (जिसे इसके पश्चात ‘मूल विनियमावली’ कहा गया है), में निम्नलिखित संशोधन करता है, अर्थात्:

1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ:-

(1) इन विनियमावली को विदेशी मुद्रा प्रबंध (माल और सेवाओं का निर्यात तथा आयात) (द्वितीय संशोधन) विनियमावली, 2026 कहा जाएगा।

(2) यह विनियमावली 1 अक्तूबर 2026 से लागू होगी।

2. मूल विनियमावली में, विनियम 2 में, उप-विनियम (1), खंड (डी) के पश्चात निम्नलिखित को जोड़ा जाएगा, अर्थात, “(डीए) “निवासी व्यष्टि" का अर्थ है भारत में निवासी व्यक्ति जो एक नैसर्गिक व्यक्ति है”

3.1 मूल विनियमावली में, विनियम 3 के, उप-विनियम (2) में, परंतुक (ए) तथा (बी) के रूप में निम्नलिखित को जोड़ा जाएगा, अर्थात्:

“(ए) सेवाओं के निर्यातक द्वारा ईडीएफ प्रस्तुत किया मान लिया जाएगा, जब उक्त निर्यातक, जो एक निवासी व्यष्टि है, सेवाओं के लिए भुगतान प्राप्त होने से संबंधित अपेक्षित विवरण, निर्यातक के खाते में जमा किए जाने के प्रयोजनार्थ, प्राधिकृत व्यापारी को प्रदान करता है।

(बी) सेवाओं के निर्यातक द्वारा ईडीएफ प्रस्तुत किया मान लिया जाएगा, जब उक्त निर्यातक, जो निवासी व्यष्टि के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति है, सेवाओं के लिए भुगतान प्राप्त होने से संबंधित अपेक्षित विवरण, निर्यातक के खाते में जमा किए जाने के प्रयोजनार्थ, प्राधिकृत व्यापारी को प्रदान करता है, यदि ऐसी सेवा के लिए आवक विप्रेषण का मूल्य ₹10 लाख (या विदेशी मुद्रा में उसका समतुल्य) से अधिक नहीं है।”

3.2 मूल विनियमावली में, विनियम 3 में, उप-विनियम (2) में, परंतुक क्रमांक (ए), (बी) तथा (सी) को क्रमशः (सी), (डी) तथा (ई) किया जाएगा।

4. विनियम 18 में संशोधन:

मूल विनियमावली में, विनियम 18 में, उप-विनियम (1) में, खंड (डी) में, ‘आयातक द्वारा घोषित और प्रस्तुत सेवा के आयात का ब्यौरा, दस्तावेजों की प्राप्ति के पांच कार्य दिवसों के भीतर आईडीपीएमएस में दर्ज करेगा।‘ इन शब्दों के स्थान पर निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाएगा, अर्थात -“आयातक, जो निवासी व्यष्टि के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति है और जहाँ बीजक अथवा संविदा का मूल्य ₹10 लाख (अथवा विदेशी मुद्रा में उसका समतुल्य) से अधिक है, द्वारा प्रस्तुत सेवा के आयात का ब्यौरा प्राप्ति के पांच कार्य दिवसों के भीतर आईडीपीएमएस में दर्ज करेगा।”

(एन. सेंथिल कुमार)
मुख्य महाप्रबंधक


पाद टिप्पणी: मूल विनियमावली, अधिसूचना सं. फेमा. 23(आर)/2026-आरबी दिनांक 13 जनवरी 2026, भारत सरकार के सरकारी राजपत्र- असाधारण – भाग-III, खण्ड 4 दिनांक 15 जनवरी 2026 में प्रकाशित की गयी थी।

i. अधिसूचना सं. फेमा.23(आर)/(1)/ 2026-आरबी दिनांक 22 सितंबर 2026 [विदेशी मुद्रा प्रबंध(माल और सेवाओं का निर्यात तथा आयात) (संशोधन) विनियमावली 2026], भारत सरकार के सरकारी राजपत्र- असाधारण – भाग-III, खण्ड 4 दिनांक 24 सितंबर 2026 में प्रकाशित की गयी थी।

भारत के सरकारी राजपत्र, असाधारण, भाग III, खंड-4 में दिनांक 02 नवंबर 2026 को प्रकाशित
2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख