प्रेस प्रकाशनी

(332 kb )
अक्तूबर 2026 – मार्च 2027 के लिए विपणन योग्य दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम हेतु कैलेंडर

25 सितंबर 2026

अक्तूबर 2026 – मार्च 2027 के लिए
विपणन योग्य दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम हेतु कैलेंडर

संस्‍थागत और खुदरा निवेशकों को उनके निवेश की कार्यकुशल योजना बनाने और सरकारी प्रतिभूति बाजार में पारदर्शिता एवं स्थिरता प्रदान करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, भारत सरकार के परामर्श से वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही (1 अक्तूबर 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए सॉवरेन ग्रीन बॉण्ड (एसजीआरबी) सहित सरकारी दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम हेतु सांकेतिक कैलेंडर को एतद्द्वारा जारी करता है। निर्गम कैलेंडर निम्नानुसार है:

भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गम का कैलेंडर
(1 अक्तूबर 2026 से 31 मार्च 2027)
क्र. सं. नीलामी का सप्ताह राशि
(₹ करोड़ में)
प्रतिभूति–वार आबंटन
1 28 सितंबर–02 अक्तूबर 2026 33,000 (i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्षीय
(ii) ₹12,000 करोड़ के लिए 7 वर्षीय
(iii) ₹9,000 करोड़ के लिए 30 वर्षीय
(iv) ₹3,000 करोड़ के लिए 30 वर्षीय एसजीआरबी
2 05-09 अक्तूबर 2026 36,000 (i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्षीय
(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्षीय
3 12-16 अक्तूबर 2026 34,000 (i) ₹34,000 करोड़ के लिए 10 वर्षीय
4 19-23 अक्तूबर 2026 33,000 (i) ₹19,000 करोड़ के लिए 5 वर्षीय
(ii) ₹14,000 करोड़ के लिए 40 वर्षीय
5 26-30 अक्तूबर 2026 33,000 (i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्षीय
(ii) ₹12,000 करोड़ के लिए 7 वर्षीय
(iii) ₹9,000 करोड़ के लिए 30 वर्षीय
(iv) ₹3,000 करोड़ के लिए 30 वर्षीय एसजीआरबी
6 02-06 नवंबर 2026 36,000 (i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्षीय
(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्षीय
7 09-13 नवंबर 2026 34,000 (i) ₹34,000 करोड़ के लिए 10 वर्षीय
8 16-20 नवंबर 2026 33,000 (i) ₹19,000 करोड़ के लिए 5 वर्षीय
(ii) ₹14,000 करोड़ के लिए 40 वर्षीय
9 23-27 नवंबर 2026 33,000 (i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्षीय
(ii) ₹12,000 करोड़ के लिए 7 वर्षीय
(iii) ₹9,000 करोड़ के लिए 30 वर्षीय
(iv) ₹3,000 करोड़ के लिए 30 वर्षीय एसजीआरबी
10 30 नवंबर–04 दिसंबर 2026 36,000 (i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्षीय
(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्षीय
11 07-11 दिसंबर 2026 34,000 (i) ₹34,000 करोड़ के लिए 10 वर्षीय
12 14-18 दिसंबर 2026 33,000 (i) ₹19,000 करोड़ के लिए 5 वर्षीय
(ii) ₹14,000 करोड़ के लिए 40 वर्षीय
13 21-25 दिसंबर 2026 33,000 (i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्षीय
(ii) ₹12,000 करोड़ के लिए 7 वर्षीय
(iii) ₹9,000 करोड़ के लिए 30 वर्षीय
(iv) ₹3,000 करोड़ के लिए 30 वर्षीय एसजीआरबी
14 28 दिसंबर 2026-01 जनवरी 2027 36,000 (i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्षीय
(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्षीय
15 04-08 जनवरी 2027 35,000 (i) ₹35,000 करोड़ के लिए 10 वर्षीय
16 11-15 जनवरी 2027 33,000 (i) ₹19,000 करोड़ के लिए 5 वर्षीय
(ii) ₹14,000 करोड़ के लिए 40 वर्षीय
17 18-22 जनवरी 2027 33,000 (i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्षीय
(ii) ₹12,000 करोड़ के लिए 7 वर्षीय
(iii) ₹9,000 करोड़ के लिए 30 वर्षीय
(iv) ₹3,000 करोड़ के लिए 30 वर्षीय एसजीआरबी
18 25-29 जनवरी 2027 36,000 (i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्षीय
(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्षीय
19 01-05 फरवरी 2027 35,000 (i) ₹35,000 करोड़ के लिए 10 वर्षीय
20 08-12 फरवरी 2027 33,000 (i) ₹19,000 करोड़ के लिए 5 वर्षीय
(ii) ₹14,000 करोड़ के लिए 40 वर्षीय
21 15-19 फरवरी 2027 33,000 (i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्षीय
(ii) ₹12,000 करोड़ के लिए 7 वर्षीय
(iii) ₹12,000 करोड़ के लिए 30 वर्षीय
22 22-26 फरवरी 2027 36,000 (i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्षीय
(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्षीय
23 01-05 मार्च 2027 35,000 (i) ₹35,000 करोड़ के लिए 10 वर्षीय
  कुल 7,86,000  

2. जैसाकि अब तक होता रहा है, इस कैलंडर में समाहित सभी नीलामियों में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली की सुविधा रहेगी जिसके अंतर्गत अधिसूचित राशि का पाँच प्रतिशत निर्दिष्ट खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।

3. विगत की भांति, भारतीय रिज़र्व बैंक के पास यह छूट होगी कि वह भारत सरकार के परामर्श से भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाज़ार स्थितियों तथा अन्य संबद्ध कारकों को ध्यान में रखते हुए बाजार को विधिवत सूचना देकर उक्त कैलंडर में उल्लिखित सांकेतिक राशि, निर्गम अवधि, परिपक्वता, आदि में आशोधन कर सके और गैर-मानक परिपक्‍वता वाली लिखतों, अस्थिर दर वाले बॉण्ड (एफआरबी) और सीपीआई से जुड़े मुद्रास्फीति सूचकांकित बॉण्ड (आईआईबी) सहित विभिन्‍न प्रकार की लिखतें जारी कर सके। बीच में अवकाश का दिन आने जैसे कारणों सहित परिस्थितियों की आवश्यकता के अनुसार इस कैलेंडर में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे परिवर्तनों को प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

4. भारतीय रिज़र्व बैंक, भारत सरकार के परामर्श से, नीलामी अधिसूचना में दर्शाई गई प्रत्येक प्रतिभूति के लिए ₹2000 करोड़ तक का अतिरिक्त अभिदान बनाए रखने के लिए ग्रीन-शू विकल्प का उपयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

5. भारतीय रिज़र्व बैंक हर महीने के तीसरे सोमवार को अथवा उससे अधिक बार, नीलामी के माध्यम से दिनांकित प्रतिभूतियों का स्विच भी आयोजित करेगा। यदि तीसरा सोमवार छुट्टी के दिन होता है तो ऐसी स्विच नीलामी महीने के चौथे सोमवार को की जाएगी।

6. दिनांकित प्रतिभूतियों की नीलामी 26 मार्च 2025 को भारत सरकार द्वारा जारी और समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना एफ.सं.4(2)-बी(डब्ल्यूएंडएम)/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1190

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख