प्रेस प्रकाशनी

(357 kb )
भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर

25 सितंबर 2026

भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी का कैलेंडर
(दिसंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए)

भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक एतद्द्वारा, दिसंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए खज़ाना बिलों के निर्गम हेतु कैलेंडर को निम्नानुसार जारी करता है:

खज़ाना बिलों की नीलामी के लिए अधिसूचित राशि
(अक्तूबर-दिसंबर 2026)
(₹ करोड़)
नीलामी की तारीख निर्गम की तारीख 91 दिवसीय 182 दिवसीय 364 दिवसीय कुल
07 अक्टूबर 2026 08 अक्टूबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
14 अक्टूबर 2026 15 अक्टूबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
21 अक्टूबर 2026 22 अक्टूबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
28 अक्टूबर 2026 29 अक्टूबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
04 नवंबर 2026 05 नवंबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
11 नवंबर 2026 12 नवंबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
18 नवंबर 2026 19 नवंबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
25 नवंबर 2026 26 नवंबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
02 दिसंबर 2026 03 दिसंबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
09 दिसंबर 2026 10 दिसंबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
16 दिसंबर 2026 17 दिसंबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
23 दिसंबर 2026 24 दिसंबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
30 दिसंबर 2026 31 दिसंबर 2026 8,000 8,000 7,000 23,000
कुल 1,04,000 1,04,000 91,000 2,99,000

2. भारत सरकार के परामर्श से भारतीय रिज़र्व बैंक के पास, भारत सरकार की आवश्यकताओं, उभरती बाजार स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर खज़ाना बिलों की अधिसूचित राशि और समय-सारणी में बाजार को विधिवत सूचना देने के बाद संशोधन करने की छूट होगी। इस तरह, बीच में पड़ने वाली छुट्टियों के कारणों सहित यदि ऐसी कोई परिस्थिति उत्पन्न होती है तो इस कैलेंडर में परिवर्तन किया जा सकता है। यदि ऐसा कोई परिवर्तन होता है, तो उन्हें प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

3. खज़ाना बिलों की नीलामी भारत सरकार द्वारा 26 मार्च 2025 को जारी तथा समय-समय पर यथासंशोधित सामान्य अधिसूचना सं. एफ.सं.4(2)-बी(डब्ल्यू एंड एम)/2018 में विनिर्दिष्ट नियमों एवं शर्तों के अधीन होगी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1191

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख