30 सितंबर 2026
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – सितंबर 2026
वर्ष 2026 के सितंबर माह के दौरान प्राप्त अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) के ऋण और जमा दर संबंधी आंकड़े सारणी 1 से 9 में दिए गए हैं।
मुख्य बातें:
ऋण दरें:
-
एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) जुलाई 2026 के 8.97 प्रतिशत की तुलना में, मामूली रूप से घटकर, अगस्त 2026 में 8.96 प्रतिशत हो गई।
-
एससीबी के नए रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर अगस्त 2026 में 8.61 रही (जुलाई 2026 में यह 8.52 थी)।
-
एससीबी की एक वर्षीय निधि की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) की माध्यिका अगस्त 2026 के 8.70 प्रतिशत की तुलना में सितंबर 2026 में घटकर 8.61 हो गई।
-
अगस्त 2026 में, नए और बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर में विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित रुख देखा गया।
-
जून 2026 के अंत में एससीबी के कुल बकाया अस्थिर दर वाले रुपये ऋणों में बाह्य बेंचमार्क आधारित उधार दर (ईबीएलआर) से जुड़े ऋणों का हिस्सा 68.2 प्रतिशत (मार्च 2026 के अंत में 67.6 प्रतिशत) था, जबकि एमसीएलआर से जुड़े ऋणों का हिस्सा 29.6 प्रतिशत (मार्च 2026 के अंत में 30.2 प्रतिशत) था।
जमा दरें:
-
एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) जुलाई 2026 के 6.58 प्रतिशत से घटकर अगस्त 2026 में 6.56 प्रतिशत हो गई।
-
एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर डब्ल्यूएडीटीडीआर जुलाई 2026 के 5.85 प्रतिशत से घटकर अगस्त 2026 में 5.67 प्रतिशत हो गई।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1224 |