23 नवंबर 2026
रिज़र्व बैंक (प्रतिभूतिकरण लेनदेन) संशोधन निदेश, 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक ने 27 जुलाई 2026 को हितधारकों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए 'मसौदा (प्रतिभूतिकरण लेनदेन) संशोधन निदेश' जारी किए थे।
2. मसौदा निदेशों पर प्राप्त प्रतिक्रिया की समीक्षा की गई है और तदनुसार, आवश्यक समझे गए संशोधनों को निदेशों को अंतिम रूप देते समय उसमें उचित रूप से शामिल कर लिया गया है। मसौदा निदेशों पर प्राप्त प्रतिक्रिया का विवरण अनुबंध में दिया गया है।
3. तदनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक ने आज निम्नलिखित अंतिम संशोधन निदेश जारी किए हैं:
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (वाणिज्यिक बैंक – प्रतिभूतिकरण लेनदेन) संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (लघु वित्त बैंक – प्रतिभूतिकरण लेनदेन) संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां – प्रतिभूतिकरण लेनदेन) संशोधन निदेश, 2026
-
भारतीय रिज़र्व बैंक (अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान – प्रतिभूतिकरण लेनदेन) संशोधन निदेश, 2026
5. दिशानिर्देश 01 अप्रैल 2027 से प्रभावी होंगे।
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1550 |