ग्राहक प्रतिक्रिया सर्वेक्षण

RBI Logo

ग्राहक प्रतिक्रिया सर्वेक्षण

भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंकों के डिजिटल बैंकिंग ग्राहकों के लिए एक ऑनलाइन ‘ग्राहक प्रतिक्रिया सर्वेक्षण’ आयोजित कर रहा है। यह अपेक्षा है कि इस सर्वेक्षण से ग्राहकों के ऑनलाइन एवं डिजिटल बैंकिंग अनुभव तथा बैंकों की शिकायत निवारण प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

2. बैंकों में ग्राहक सेवा के मानकों को बेहतर बनाने के लिए आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से प्राप्त जानकारी और सुझावों का उपयोग ग्राहक सेवा मानकों में सुधार के निर्दिष्ट उद्देश्य के लिए ही किया जाएगा तथा इसे आरबीआई द्वारा गोपनीय रखा जाएगा।

3. अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करने के लिए कृपया नीचे दिए गए सर्वेक्षण लिंक पर क्लिक करें:

ग्राहक प्रतिक्रिया सर्वेक्षण

4. कृपया ध्यान दें कि यह सर्वेक्षण केवल उन्हीं आमंत्रित उत्तरदाताओं के लिए है जिनके पास एक यूनिक कोड है।

धन्यवाद।

चेतावनी: भारतीय रिज़र्व बैंक कभी भी ऐसे ई-मेल या एसएमएस नहीं भेजता है और न ही ऐसे कॉल करता है, जिनमें आपके बैंक खाते का विवरण, पासवर्ड, आदि जैसी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाए। आरबीआई किसी भी व्यक्ति से न तो धन स्वीकार करता है या न ही देता है। कृपया इस तरह के प्रस्तावों का किसी भी रूप में उत्तर न दें, चाहे वे कितने भी आधिकारिक या आकर्षक क्यों न हों।
जब तक कि आप भेजने वाले को पहचान न लें और यह न जान लें कि सामग्री सुरक्षित है, तब तक लिंक पर क्लिक न करें या अटैचमेंट न खोलें।