Click here to Visit the RBI’s new website

मौद्रिक नीति

"... मौद्रिक नीति का प्राथमिक उद्देश्य विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता बनाए रखना है।"


भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 की प्रस्तावना

प्रेस प्रकाशनी


(282 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक 1 अगस्त 2025 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 7-दिवसीय परिवर्ती दर प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करेगा

31 जुलाई 2025

भारतीय रिज़र्व बैंक 1 अगस्त 2025 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत 7-दिवसीय परिवर्ती दर
प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करेगा

वर्तमान और उभरती चलनिधि स्थितियों की समीक्षा के बाद, शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को निम्नानुसार परिवर्ती दर प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:

क्रम संख्या अधिसूचित राशि
( करोड़ में)
अवधि
(दिन)
समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1 2,00,000 7 पूर्वाह्न 9:30 से पूर्वाह्न 10:00 8 अगस्त 2025
(शुक्रवार)

2. भारतीय रिज़र्व बैंक की दिनांक 13 फरवरी 2020 की प्रेस प्रकाशनी 2019-2020/1947 में दिए गए नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश यथावत् रहेंगे।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/819

2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख

© भारतीय रिज़र्व बैंक । सर्वाधिकार सुरक्षित

दावा अस्‍वीकरणकहाँ क्‍या है |