आरबीआई/2025-26/68
एफआईडीडी.केंका.एलबीएस.बीसी.सं.14/02.08.001/2025-26
18 जुलाई 2025
अध्यक्ष/ प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी
संबंधित अग्रणी बैंक
महोदया/ प्रिय महोदय,
अरुणाचल प्रदेश राज्य में जि़लों का गठन – अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपना
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 23 फरवरी 2024 की राजपत्र अधिसूचना सं.लॉ/एलईजीएन-5/2024 के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश राज्य में केई पन्योर और बिचोम नामक दो नए जि़लों के गठन को अधिसूचित किया है। तदनुसार, इन नए जि़लों के लिए निम्नानुसार अग्रणी बैंक को नामित करने का निर्णय लिया गया है:
क्र.सं. |
नव निर्मित जि़ले का नाम |
उस बैंक का नाम जिसे अग्रणी बैंक का दायित्व सौंपा गया है |
नए जि़ले को आबंटित डिस्ट्रिक्ट वर्किंग कोड |
1 |
केई पन्योर |
भारतीय स्टेट बैंक |
02S
(शून्य दो एस के रूप में पढ़ा जाए) |
2 |
बिचोम |
भारतीय स्टेट बैंक |
02T
(शून्य दो टी के रूप में पढ़ा जाए) |
2. अरुणाचल प्रदेश राज्य में अन्य जिलों के अग्रणी बैंक दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
भवदीया,
(निशा नम्बियार)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
|